फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kejriwal should first remove the mountain of garbage from Delhi: Manoj Tiwari

केजरीवाल पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- पहले दिल्ली के कूड़े के पहाड़ को तो हटाओ

Tue, 21 Dec 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal should first remove the mountain of garbage from Delhi: Manoj Tiwari
चंडीगढ़। दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वादों पर जवाब दिया। तिवारी ने कहा कि केजरीवाल चंडीगढ़ से कूड़े के पहाड़ को हटाने का तो वादा कर गए, लेकिन पहले वह दिल्ली से कूड़े के पहाड़ को हटाएं। तिवारी ने केजरीवाल को विजनलेस और विभागलेस मुख्यमंत्री बताया।
विज्ञापन

मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल जोसेफ गोएबल्स (हिटलर के प्रचार मंत्री) की तरह एक ही झूठ को सौ बार बोलते हैं और यह समझते हैं कि लोग उनके झूठ को सच मानने लगेंगे। सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल बताएं कि दिल्ली में कूड़े का पहाड़ खत्म करने के लिए उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान क्या किया? मनोज तिवारी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर केजरीवाल को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि आप सरकार पर दिल्ली जल बोर्ड में 60 हजार करोड़ के गबन का आरोप है। कहा कि भाजपा की मुस्तैदी से एक अस्पताल निर्माण में 13 हजार करोड़ के घोटाले को अंजाम तक पहुंचने से पहले ही बेनकाब कर दिया गया।
विज्ञापन

‘दिल्ली देश का ऐसा पहला राज्य, जहां पेंशन बंद’
भाजपा सांसद ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को पेंशन के मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि चंडीगढ़ में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में जहां बुढ़ापा पेंशन व अन्य पेंशनों में वृद्धि का एलान किया है, वहीं दिल्ली देश का ऐसा पहला राज्य है जहां पेंशन बंद हो चुकी है। कहा कि दिल्ली में भाजपा के सांसद अपने कोटे से सीसीटीवी कैमरे लगवा रहे हैं, जिन्हें केजरीवाल दूसरे राज्यों में जाकर अपनी उपलब्धि बता रहे हैं। चंडीगढ़ में मुफ्त पानी देने का वादा करने वाली आम आदमी पार्टी दिल्ली में यहां से कई गुना महंगी दरों पर पानी बेच रही है और 80 फीसदी लोग तीन गुना अधिक बिजली बिल दे रहे हैं। तिवारी ने पूछा कि केजरीवाल बताएं कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली में कितनी इलेक्ट्रिक बसें चलाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed