{"_id":"56e03fd54f1c1b87448b4568","slug":"kejriwal-s-open-letter-to-haryana-residents-for-brotherhood","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने हरियाणावासियों के नाम लिखा खुला पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल ने हरियाणावासियों के नाम लिखा खुला पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 10 Mar 2016 11:07 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal
- फोटो : file photo
आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के लोगों के नाम एक खुला पत्र जारी कर सभी लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। बुधवार को जारी पत्र में केजरीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए लिखा है कि भाइयों सब करा धरा राजनीतिज्ञ धूर्तों का है।
विज्ञापन
जैसा मैंने पहले निवेदन किया था कि इनकी गंदी राजनीति से बचकर रहना। ये आपसी भाईचारे के खिलाफ साजिश करेंगे। केजरीवाल ने आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा की घटनाओं पर दुख जताते हुए सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि जैसे पिछले दिनों खबर आई कि फलां पार्टी के एक नेता का दंगे भड़काने के लिए कथित ओडियो टेप आया है तो दूसरी किसी पार्टी के नेता ने लाठियां तैयार रखने के लिए बोला था। सरकार हाथ पर हाथ धरकर बैठी रही।
विज्ञापन
यह सब हरियाणा सरकार की कायरता की कहानियां हैं। दूसरी ओर, केंद्र सरकार धृतराष्ट्र बनकर सब देखती रही। उन्होंने आगे लिखा कि एक तरफ हरियाणा का कैप्टन पवन कुमार देश की रक्षा के लिए आंतकवादियों से लड़ रहा था तो हम आपस में ही लड़ रहे थे।
विज्ञापन
आम आदमी के बीच एक-दूसरे के प्रति विश्वास की कमी हो गई है, हमें फिर से इस डर और अविश्वास को खत्म कर त्याग और बलिदान करके भाईचारा बनाना होगा। इस बीच, हरियाणा आप के नेता नवीन जयहिंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी 23 मार्च से पूरे प्रदेश में जातिवाद के खिलाफ अभियान शुरू करेगी। प्रदेश भर में शांति का संदेश देने के लिए 10 लाख पर्चे बांटे जाएंगे।