{"_id":"5845c7fd4f1c1bf95944852a","slug":"kejriwal-relief-criminal-petition-was-taken-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल को मिली राहत, आपराधिक याचिका ली गई वापस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल को मिली राहत, आपराधिक याचिका ली गई वापस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 06 Dec 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
पंजाब में अरविन्द केजरीवाल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जिला अदालत में दायर आपराधिक याचिका वापस ले ली गई है। इस वर्ष जुलाई में दिल्ली सीएम के खिलाफ एक पत्रिका में निहंग सिख दिखाए जाने के विरोध में आपराधिक शिकायत की मांग को लेकर अदालत में याचिका दायर की गई थी।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता वकील रविंदर सिंह बस्सी ने अदालत में याचिका दायर करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। याचिका में दिल्ली के मुख्यमंत्री पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाए जाने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
याचिका में पत्रिका को भी प्रतिवादी बनाया गया था। जिस पर अदालत ने सेक्ट-36 थाने के एसएचओ को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे। रिपोर्ट में कोई शिकायत आने और कोई कार्रवाई होने से इंकार किया गया था।
विज्ञापन
केजरीवाल पर इसके अलावा अमृतसर में एक सभा के दौरान जारी यूथ मैनिफेस्टो में सिखों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के मामले में भी अन्य आपराधिक शिकायत दायर की गई थी।