फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kejriwal, Khattar resolve to check Delhi pollution

मनोहर-केजरी ने निकाला दिल्ली के प्रदूषण का तोड़, दावा- अगले साल नहीं समस्या

Thu, 16 Nov 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 16 Nov 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal, Khattar resolve to check Delhi pollution
मनोहर-केजरी ने निकाला दिल्ली के प्रदूषण का तोड़
देश की राजधानी को प्रदूषण मुक्त करने का तोड़ हरियाणा-दिल्ली के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और अरविंद केजरीवाल ने ढूंढ निकाला है। पराली जलाने पर तो पूरी तरह से रोक लगाई ही जाएगी, सबसे अधिक जोर औद्योगिक व वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने पर रहेगा।
विज्ञापन


यहां सीएम आवास पर लगभग डेढ़ घंटे चली दोनों राज्यों के सीएम की उच्च स्तरीय बैठक में वायु प्रदूषण के साथ ही अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई है। दिल्ली सरकार ने इन दिनों पराली जलने से वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने का तर्क दिया, जिससे हरियाणा ने सिरे से खारिज किया और कहा कि प्रदेश में पराली जलाने के मामले लगभग आधा रह गए हैं। स्मॉग में थोड़ा-बहुत प्रभाव इसका हो सकता है। प्रदूषण का मुख्य कारण वाहन व उद्योग हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी संयुक्त संबोधन के दौरान इस बात को माना। उन्होंने कहा कि वाहनों व उद्योगों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए सीएनजी वाहनों को बढ़ावा देंगे।
विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल ने कहा कि दो साल से दिल्ली व आसपास स्मॉग की समस्या बढ़ी है। यह वास्तविक समस्या है और इसके समाधान के लिए उचित कदम उठा रहे हैं। पराली प्रबंधन और वाहन प्रदूषण रोकने के लिए कार्रवाई की है। प्रदेश में पराली जलाने के मामले काफी नियंत्रित हुए हैं। दिल्ली का प्रदूषण कम करने के लिए यातायात कंट्रोल करेंगे। पुराने वाहनों को बंद किया जाएगा। अंतरराज्यीय बस सेवा सीएनजी हो, इस दिशा में जल्दी कदम उठाएंगे। हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल होने वाली पांच सौ नई बसें सीएनजी होंगी। अन्य वाहनों को भी सीएनजी करने के प्रयास किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2018 में उत्पन्न नहीं होने देंगे ऐसी समस्या

Kejriwal, Khattar resolve to check Delhi pollution
मनोहर-केजरी ने निकाला दिल्ली के प्रदूषण का तोड़
2018 में उत्पन्न नहीं होने देंगे ऐसी समस्या
बैठक में 2018 की सर्दियों के मौसम में दोबारा ऐसी स्थिति उत्पन्न होने से रोकने के लिए कई उपाय किए जाएंगे। इस पर दोनों सीएम ने सहमति जताई है। आने वाले दिनों और महीनों में संयुक्त रूप से पहचाने गए बिंदुओं पर त्वरित काम किया जाएगा। अगली बैठकों में दोनों राज्य वायु और जल प्रदूषण के अन्य स्रोतों पर मंथन करेंगे।

ये रहे बैठक में मौजूद
हरियाणा के पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन, हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, पर्यावरण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरा खंडेलवाल, परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आरआर जोवल, गृह  विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएस प्रसाद, पुलिस महानिदेशक बीएस संधू, दिल्ली के पर्यावरण सचिव केशव चंद्र, दिल्ली के मुख्यमंत्री के सलाहकार वीके जैन, हरियाणा सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग के निदेशक समीर पाल सरो, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण, आईजी सीआईडी अनिल राव इत्यादि।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed