फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Keep the thyroid under control and reduce weight for regular periods, coronavirus, lockdown

पीरियड को नियमित करने को थायराइड कंट्रोल में रखें और वजन घटाएं, सवाल और डॉक्टर के जवाब

Mon, 20 Apr 2020 04:59 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 20 Apr 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
Keep the thyroid under control and reduce weight for regular periods, coronavirus, lockdown
प्रतीकात्मक तस्वीर
लॉकडाउन में मरीजों की परेशानियां दूर करने के लिए शुरू की गई अमर उजाला हेल्पलाइन में शनिवार को सवालों के जवाब दिए गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. विजया गुप्ता ने।
विज्ञापन


सवाल : मेरे पीरियड पिछले तीन महीने से अनियमित हैं। मेरी उम्र 23 साल है। इसका क्या समाधान है।
- श्रुति, सेक्टर 23
जवाब : पीरियड अनियमितता की वजह बढ़ता हुआ वजन, व्यायाम न करना और बढ़ा हुआ थायराइड हो सकता है। यह दिक्कत कई महिलाओं व युवतियों में देखने को मिलती है। इसके निदान के लिए वजन को कम करें। एक्सरसाइज करें। थायराइड को कंट्रोल करें। पीरियड रेग्युलर हो जाएंगे।

सवाल : दो महीने पहले मैंने एक बच्ची को जन्म दिया। कभी-कभी वह आंखें तिरछी कर लेती है। फिर वह कोई रिएक्शन नहीं देती। सिर्फ रोती रहती है। उसे फार्मूला मिल्क देती हूं, पर वह नहीं ले रही है। कृपया मदद करें।
विज्ञापन

- शिखा सेक्टर 44 चंडीगढ़
जवाब : आप किसी बच्चों के डाक्टर को दिखाएं। फार्मूला मिल्क की बजाय स्तनपान करवाएं। रोना स्वाभाविक है।

सवाल : मेरी उम्र 32 साल है। बीते 14 फरवरी को सिजेरियन से मैंने एक बच्ची को जन्म दिया। यह मेरा दूसरा बच्चा है। पहला बच्चा छह साल का है। मेरा सवाल यह है कि मेरे पेट में दर्द रहता है। क्या टांके की वजह से सामान्य प्रक्रिया है या कोई और वजह है। अभी तक मुझे पीरियड नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिखा, मोहाली
जवाब : सिजेरियन के बाद पेट में दर्द होना सामान्य प्रक्रिया है। आप हल्का खाना खाएं। हर खाने के बाद वॉक अवश्य करें। घी, तेल, चिकनाई से भरे भोजन को न लें। एक्सरसाइज करें। जहां तक पीरियड की बात है तो जब बच्चा दूध पीता है तो संभव है कि एक साल तक पीरियड न आए लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप प्रेग्नेंट नहीं हो सकतीं। सीजेरियन के 45 दिन बाद कापर टी व मल्टी लोड डलवा लें।

सवाल : चार मार्च को मेरा गर्भपात हो गया था। दो बार स्कैन हो चुका है। दवाई भी रखी गई। इसके बावजूद ब्लड पैच आ रहे हैं।
- निशा दहिया, मनीमाजरा
जवाब : इसका मतलब है कि आपको आपरेशन या सफाई की आवश्यकता है। कई बार टुकड़े अंदर रह जाते हैं। इससे इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है और आगे की प्रेग्नेंसी के लिए भी मुश्किलें आती हैं। आपको डाक्टर से मिलना होगा।

सवाल : मुझे यूरीन लीकेज की प्रॉब्लम है और स्मेल भी आती है। क्या कोई नुस्खा बता सकती हैं। मुझे क्या करना चाहिए।
- राखी, चंडीगढ़
जवाब : आमतौर पर नार्मल डिलीवरी के बाद नीचे की मांसपेशियां लूज हो जाती हैं। आप कीगल एक्सरसाइज करेंगे तो इससे मांसपेशियां मजबूत होंगी। स्मेल के लिए पानी की मात्रा बढ़ा लें और हाइजीन का ख्याल रखें।
 
सवाल
: मेरी उम्र 38 साल है। मुझे पीरियड की प्राब्लम है। कभी दो महीने में आते हैं तो कभी तीसरे महीने के बाद। मुझे थायराइड की प्रॉब्लम है। इसकी दवा भी नियमित रूप से ले रही हूं।
- दीपा शर्मा, सेक्टर-19 पंचकूला
जवाब : एक बार अल्ट्रासाउंड करवा लें। यदि अल्ट्रासाउंड में रसौली व गांठ नहीं है और थायराडइ कंट्रोल में है तो पीरियड रेग्युलर करने के लिए हार्मोनल दवा ले सकते हैं। इसका कोई साडइइफेक्ट नहीं है। इससे पीरियड रेग्युलर हो जाएंगे। इसके लिए आपको डाक्टर से ही मिलना होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed