फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kataria said Dalits got maximum work done in Manohar Lals government

मनोहर लाल की सरकार में दलितों के सबसे ज्यादा काम हुए : कटारिया

Sat, 31 Aug 2024 06:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Kataria said Dalits got maximum work done in Manohar Lals government
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार के पूर्व चीफ मीडिया को-आर्डिनेटर सुदेश कटारिया ने कहा कि राज्य में दलितों के लिए सबसे ज्यादा कार्य किसी सीएम ने किए हैं, तो वह मनोहर लाल हैं। साढ़े नौ साल के कार्यकाल में उन्होंने दलित समुदाय के लिए अनगिनत कार्य किए। आरक्षण में प्रमोशन, सफाई कर्मचारी व अनुसूचित आयोग बनाने वाले मनोहर लाल ही थे, जिन्होंने ऐतिहासिक फैसला लेकर दलितों को ऊपर उठाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में तो दलितों का शोषण होता था। यहां तक थाने में उनकी एफआईआर तक दर्ज नहीं होती थी। कटारिया ने कहा कि हरियाणा में जब कांग्रेस का राज होता था तो अनुसूचित जाति के लोगों को लाइन में भी लगने नहीं दिया जाता था। मगर मनोहर लाल ने परिवार पहचान पत्र बनवाए और ऐसे लोगों को घर बैठे सुविधा पहुंचाने का काम किया। कांग्रेस के शासन के समय 27 लाख बीपीएल कार्ड थे, लेकिन भाजपा की सरकार 51 लाख बीपीएल कार्ड हैं। कटारिया ने कहा कि मनोहर लाल भले ही केंद्र में चले गए हों, मगर दलितों के काम राज्य में नहीं रुकेंगे। दलितों के काम करने की जिम्मेदारी उनकी है। हाल ही में कटारिया ने बिना सरकार व संगठन के राज्य में दलित महासम्मेलन करवाया था, जिसमें केंद्रीय मनोहर लाल व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल और भाजपा राष्ट्रीय सचिव दुष्यंत गौतम पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed