फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kashvi Gautam out of Women's Premier League due to leg injury

Chandigarh News: पैर की इंजरी के चलते काशवी गौतम वुमंस प्रीमियर लीग से बाहर

Tue, 20 Feb 2024 03:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Kashvi Gautam out of Women's Premier League due to leg injury
चंडीगढ़। पैर की इंजरी के चलते शहर की युवा महिला क्रिकेटर काशवी गौतम वुमंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) से बाहर हो गई हैं। गुजरात जाएंट्स ने डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन में यूटी क्रिकेट एसोसिएशन की खिलाड़ी काशवी गौतम की सर्वाधिक दो करोड़ की बोली लगाई थी। गुजरात जाएंट्स ने काशवी की जगह अब मुंबई की सियाली सतगरे को 10 लाख रुपये के रिजर्व प्राइज में टीम में शामिल किया है। वहीं, काशवी गौतम के कोच नागेश गुप्ता ने बताया कि डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन में बाहर होने का दुख तो है, लेकिन वह इंजरी से जल्द ही उभर मैदान पर अभ्यास के लिए उतरेंगी। उम्मीद है कि डब्ल्यूपीएल के बाद वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह से फिट हो जाएंगी। सीढि़यों से उतरते वक्त दाएं पांव में हुआ फ्रैक्चर
विज्ञापन

काशवी गौतम के पिता सुदेश शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष 23 दिसंबर को सीढि़यों से उतरते हुए उसके पैर में इंजरी हो गई थी। अस्पताल दिखाने के बाद उसके पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। इसके बाद उसके पांव में प्लास्टर चढ़ना पड़ा। प्लास्टर पूरे चार हफ्ते तक रहा। पिता ने बताया कि डॉक्टरों ने कहा था कि उसकी इंजरी पूरी तरह ठीक होने में आठ से बारह हफ्ते का समय लगेगा। तेज गेंदबाज होने के चलते काशवी के बॉडी का पूरा भार दाएं पैर ही आता है। पिता ने बताया कि काश्वी को 14 फरवरी से बंगलूरू में गुजरात जाएंट्स की ओर से लगाए गए कैंप में बुलाया गया था। वहां टीम मैनेंजमेंट ने पूरी तरह से पैर की इंजरी के रिकवर नहीं होने के बाद ही फैसला लिया होगा।
विज्ञापन

यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के लिए झटका
काशवी गौतम के डब्ल्यूपीएल से बाहर होने पर यूटीसीए को भी झटका लगा है। काश्वी यूटीसीए महिला टीम की कप्तान भी हैं और इस खिलाड़ी के नाम कई रिकाॅर्ड भी शामिल हैं। उन्होंने अंडर-19 में ही नही बल्कि अंडर-23 वनडे टीम में भी गेंदबाजी का लोहा मनवाया है। काशवी गौतम ने अंडर-23 के 9 मैचों में 31 विकेट झटक चुकी हैं। इसके साथ ही बैटिंग से भी टीम को योगदान दी हैं। वह लीग मैचो में 180 रन बना चुकी हैं। इसके साथ अंडर-23 टी-20 मुकाबले में भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 15 विकेट लिए थे। साथ ही काशवी ने इस साल सीनियर वुमंस टीम में खेलते हुए बीसीसीआई के 7 मैचों में 12 विकेट झटक चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed