फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kashmir Files actress got students to practice theater

कश्मीर फाइल्स की अभिनेत्री ने छात्रों को करवाया रंगमंच का अभ्यास

Tue, 03 May 2022 09:00 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
Kashmir Files actress got students to practice theater
चंडीगढ़। सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज के पीजी अंग्रेजी विभाग की ओर से रस और रंगमंच पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. पवन शर्मा ने रंगमंच प्रदर्शन और छात्र जीवन में इसके महत्व की जानकारी दी। इस दौरान द कश्मीर फाइल्स की अभिनेत्री भाषा सुंभली और उनके पति रंगकर्मी सुनील सोनी विशेषज्ञ थे। उन्होंने मंच पर अभ्यास के जरिए विद्यार्थियों को रंगमंच के गुर सिखाए और अभ्यास करवाया।
विज्ञापन

कार्यशाला में रंगमंच के प्रति उत्साही छात्रों को अभिनय, भावनाओं के प्रस्तुतिकरण और हास्य के मूल सिद्धांत पेश करने पर ध्यान केंद्रित किया गया था। सवाल-जवाब सत्र में भाषा और सुनील दोनों ने प्रदर्शन से संबंधित सवालों के जवाब दिए। कार्यशाला का समापन अंग्रेजी विभाग के प्रमुख प्रो. गगन गुरजीत सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया। कार्यशाला के समापन के बाद चाय और हल्के जलपान पर छात्रों ने विशेषज्ञों के साथ रंगमंच प्रदर्शन पर अनौपचारिक रूप से चर्चा की। इस दौरान डॉ. सुनीता पटनायक, डॉ. सकून सिंह, डॉ. सुमित्तर वालिया, डॉ. सूरज नारायण, डॉ. रितु, डॉ. कृति, डॉ. अमित, डॉ. मनमिंदर आनंद, डॉ. आशिमा आदि सदस्यों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed