{"_id":"63d39a6e31f3d82984182ac1","slug":"karyana-trader-shot-in-phagwara-of-punjab-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: फगवाड़ा में करियाना व्यापारी पर फायरिंग, बाइक सवार युवकों ने मारी गोलियां, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: फगवाड़ा में करियाना व्यापारी पर फायरिंग, बाइक सवार युवकों ने मारी गोलियां, हालत गंभीर
Fri, 27 Jan 2023 03:03 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 27 Jan 2023 03:03 PM IST
सार
पीड़ित व्यापारी को नाजुक हालत में स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जालंधर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
फगवाड़ा में करियाना व्यापारी को मारी गोली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फगवाड़ा के घनी आबादी वाले अनोखी नगर इलाके में देर रात किराना व्यापारी संजय सचदेवा को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने गोलियां मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार करियाना व्यापारी छाती में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
थाना सिटी फगवाड़ा प्रभारी अमनदीप सिंह नाहर ने बताया कि घायल किराना व्यापारी संजय सचदेवा किराने की दुकान के साथ मनी एक्सचेंज का भी काम करता है। 26 जनवरी की रात 11 बजे वह दुकान पर ही थे कि दो बाइक सवार युवक आए और उस पर फायरिंग कर दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित किराना व्यापारी को नाजुक हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जालंधर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जहां पर डॉक्टरों की ओर इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं घटना के बाद फगवाड़ा के किराना व्यापारियों में डर का माहौल है।
विज्ञापन
चार युवकों पर हमला कर बाइक और नकदी छीनी
बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने चार युवकों पर हमला कर बाइक व 5500 रुपये रुपये छीन लिए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि 10 दिन में यह लूट की छठी वारदात हैं। कुछ दिन पहले ममदोट टी-प्वाइंट पर पुलिस की दिन-रात नाकाबंदी करवाई थी, अब वह भी हटा दी गई है।
पीड़ित अमन शर्मा निवासी बेट कदीम ने बताया कि वह लोहे के गेट बनाने का काम करता है। शेरखां व सोढ़ी वाला के पास उसकी दुकान है। गणतंत्र दिवस वाले दिन कामकाज कर वह गांव लौट रहा था कि टी-प्वाइंट के पास दो बाइकों पर सवार छह नकाबपोशों ने उसकी चलती बाइक की चाबी निकाल ली और उस पर तेजधार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया।
जेब से 5500 रुपये रुपये और बाइक छीनकर फरार हो गए। इसी तरह कुलविंदर सिंह निवासी मस्ता गट्टी से ममदोट रोड स्थित चंडीगढ़ कॉलोनी के पास से बाइक सवार तीन बदमाश मोबाइल व नकदी छीनकर फरार हो गए। शुक्रवार को खाईरोड स्थित गांव वरियाम के पास बाइक सवार नकाबपोश बदमाश ने राहुल लाडी निवासी खुंदर उताड़ पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे जख्मी कर दिया और रुपये छीन लिए। इसी तरह गुरचरण सिंह निवासी गांव खंबा सिंह से बदमाश 8400 रुपये छीनकर फरार हो गए।