{"_id":"5f476e1dd11da301ea7a8f09","slug":"kartarpur-sahib-india-pakistan-meeting-for-bridge-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"करतारपुर कॉरिडोर: 260 मीटर लंबा पुल बनाएगा पाक, जीरो लाइन पर भारत-पाकिस्तान के बीच हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करतारपुर कॉरिडोर: 260 मीटर लंबा पुल बनाएगा पाक, जीरो लाइन पर भारत-पाकिस्तान के बीच हुई बैठक
Thu, 27 Aug 2020 02:00 PM IST
खुशबू गोयल
संवाद न्यूज एजेंसी, डेरा बाबा नानक (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेरा बाबा नानक (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 27 Aug 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
करतारपुर कॉरिडोर पर भारत का ब्रिज, जहां से आगे पाकिस्तान को अपने हिस्से का ब्रिज बनाना है।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करतारपुर कॉरिडोर मे 260 मीटर लंबे पुल के निर्माण को लेकर गुरुवार को पाकिस्तान इंजीनियरों का एक शिष्टमंडल जीरो लाइन पर पहुंचा। इस पुल का निर्माण पाकिस्तान को कराना है। भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच बैठक भारत द्वारा बनाए गए पुल पर हुई। इस मौके पर पाकिस्तानी इंजीनियरों की टीम ने बनने वाले पुल का सर्वे किया।
विज्ञापन
दोनों पक्षों के बीच एक घंटे तक मीटिंग चली। पाकिस्तान के चार इंजीनियर और भारत की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग प्रधिकरण के दो अधिकारी समेत बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के आला अधिकारी बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
दोनों देशों के अधिकारियों के बीच हुई बैठक के बारे में सीगल कंस्ट्रक्शन कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट जितेंद्र सिंह ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से पुल निर्माण को लेकर इससे पहले हुई बैठकों में यह आश्वासन दिया जाता रहा है कि वह पुल का निर्माण करेंगे। इस बार इस मीटिंग में आश्वासन नहीं बल्कि पाकिस्तानी इंजीनियरों ने पुल निर्माण के लिए सर्वे डाटा का निरीक्षण किया है। लगता है कि इस बार पाकिस्तान पुल के निर्माण को लेकर पूरी तरह से संजीदा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अगर सब कुछ तय समय सीमा के अंदर होता है तो पाकिस्तान की तरफ से यह पुल एक साल में बनने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से यह पुल बनाना बहुत जरूरी है। वरना रावी नदी का पानी काफी नुकसान कर सकता है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से 260 मीटर पुल का निर्माण किया जाना है।
जितेंद्र सिंह ने बताया कि पाकिस्तानी इंजीनियरों ने उन्हें बताया है कि अभी पुल प्रारंभिक डिजाइनिंग स्टेज पर है। वह डाटा लेकर जाएंगे और डिजाइनिंग के बाद पुल का निर्माण शुरू कर देंगे।