{"_id":"5dcae62a8ebc3e5b492788b7","slug":"kartarpur-corridor-sangat-reached-at-dera-baba-nanak","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले दर्शनों की गलतफहमी में डेरा बाबा नानक पहुंची हजारों संगत, दूरबीन से दर्शन कर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले दर्शनों की गलतफहमी में डेरा बाबा नानक पहुंची हजारों संगत, दूरबीन से दर्शन कर लौटे
Tue, 12 Nov 2019 11:04 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
जीरो लाइन पर पहुंची हजारों की संगत।
- फोटो : अमर उजाला
डेरा बाबा नानक में करतारपुर का लांघा खुलने से संगत में भारी जोश है। कॉरिडोर के दर्शन करने के लिए कई जिलों से संगत डेरा बाबा नानक पहुंच रही है। मंगलवार को लोग इसी गलतफहमी में डेरा बाबा नानक पहुंचे कि अब खुले दर्शनों के लिए लांघा खुला है जबकि गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करने के लिए पासपोर्ट होना और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है।
विज्ञापन
वहीं जो लोग श्री करतारपुर साहिब के दर्शन को नहीं जा पाए, वह जीरो लाइन से सीधे और वहां लगी दूरबीन से ही गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करने में लग गए। वहीं लोगों को टर्मिनल देखने का इतना चाव था कि सुरक्षाकर्मी के रोकने पर वे खेतों से गुजर गए।
विज्ञापन
पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करके लौटे लोग पाकिस्तान अधिकारियों और पाक रेंजर्स की खूब तारीफ कर रहे हैं। गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करके लौटे हीरा सिंह गांव हरूवाल निवासी डेरा बाबा नानक और रमेश कुमार शर्मा निवासी डेरा बाबा नानक ने बताया कि वहां पर बहुत ही बढ़िया प्रबंध किए गए हैं। वहां के अधिकारियों ने भारत से गई संगत का बहुत मान-सम्मान किया। उन्होंने बताया कि वहां पर कैमरा और मोबाइल फोन ले जाने की कोई मनाही नहीं है।
विज्ञापन