फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kartarpur Corridor, Punjab CM Captain Amrinder Singh Statement against Pak Army Chief Qamar Bajwa

करतारपुर कॉरिडोरः कैप्टन अमरिंदर सिंह का खून खौला, बोले- पाक आर्मी चीफ बाजवा बुजदिल

Mon, 26 Nov 2018 04:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर) Updated Mon, 26 Nov 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
Kartarpur Corridor, Punjab CM Captain Amrinder Singh Statement against Pak Army Chief Qamar Bajwa
कैप्टन अमरिंदर सिंह
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का फौजी खून उस समय खौल उठा जब वह करतारपुर साहिब कॉरिडोर के नींव पत्थर समारोह में भाषण देने के लिए स्टेज पर आए। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का धन्यवाद किया और पाक के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा पर करारा हमला बोला।
विज्ञापन




कैप्टन ने कहा कि मैं भारतीय फौज में 10 वर्ष कमर जावेद बाजवा से सीनियर हूं। 1963 में मैने कमीशन लिया था और मैं तो परवेज मुशर्रफ से भी एक साल सीनियर हूं, वह 1964 में पाक आर्मी में आया था। फौजी को यह कौन सिखाता है कि निर्दोष व मासूमों की हत्या करो, जवानों को गोली मार दो। बार्डर पर हमारे जवान मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन


पठानकोट एयरबेस, दीनानगर में घुसकर हमला करवा दो। अब निरंकारी सत्संग पर ग्रेनेड फेंके गए, यह बाजवा को कौन सिखा रहा है ? सत्संग करने वाले मासूमों का क्या कसूर था। शर्म आनी चाहिए बाजवा को, यह बुजदिली है। 19 लोग घायल हुए, इनमें एक छह साल का बच्चा भी था। मैं सिख धर्म का हूं, लेकिन पंजाब के प्रति मेरा फर्ज भी है, इसलिए मैं 28 नवंबर को पाकिस्तान नहीं जा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ही दिन पहले जत्थे के साथ मैं करतारपुर जाऊंगा

हमारा पंजाब कई वर्ष आतंकवाद की आग में जलता रहा। पंजाब आर्थिक तौर पर काफी पीछे रह गया है। पंजाब में आतंकवादी कार्रवाई आईएसआई कराती है, जो पाक आर्मी के साथ काम करती है। पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त 81 लोग पकडे़ जा चुके हैं और 70 हथियार बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा बाजवा कान खोलकर सुन ले, हम कमजोर नहीं, हमें निपटना आता है। कैप्टन बोले मैं पाकिस्तान जाना चाहता हूं, लेकिन तब जाऊंगा, जब यह नापाक हरकतें बंद होंगी। हां करतारपुर कॉरिडोर शुरू होने पर पहले ही दिन पहले जत्थे के साथ मैं करतारपुर जाऊंगा।

भाषण से हरसिमरत और सिद्ध को फंसा गए सीएम
कैप्टन बाजवा के खिलाफ स्टेज पर हमला कर केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल व अपने कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को फंसा गए हैं। सिद्धू व हरसिमरत कौर बादल 28 को पाकिस्तान की तरफ से रखे जा रहे कॉरिडोर के नींव पत्थर के समारोह में जा रहे हैं। ऐसे में अगर आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा वहां पर आते हैं तो पंजाब में सियासत गर्माना तय है। नवजोत सिद्धू व बाजवा की जफ्फी को लेकर कैप्टन पहले भी सिद्धू को गलत ठहरा चुके हैं।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed