फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kartarpur Corridor, Nitin Gadkari Claims to Prepare Corridor in Four Months

करतारपुर कॉरिडोर को लेकर नितिन गडकरी ने किया दावा- चार महीने में तैयार कर देंगे रास्ता

Mon, 26 Nov 2018 05:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर) Updated Mon, 26 Nov 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
Kartarpur Corridor, Nitin Gadkari Claims to Prepare Corridor in Four Months
नितिन गडकरी
केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने करतारपुर कॉरिडोर की आधारशिला रखते हुए 3 किलोमीटर लंबा रास्ता बनाने को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को डेरा बाबा नानक में करतारपुर कॉरिडोर का नींव पत्थर रखा। इस दौरान उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि कॉरिडोर शुरू होने से नई संभावनाएं पैदा होंगी साथ ही पुरानी दरारों को भरा भी जा सकेगा। यह कॉरिडोर हमें प्रोत्साहित करेगा। दो परिवारों के सदस्यों के बीच दूरियां कम होंगी और जख्मों पर मरहम लगेगी।
विज्ञापन


वहीं केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार चार माह में ही इस प्रोजेक्ट को पूरा कर देगी। इस दौरान नींव पत्थर समारोह में जमकर राजनीति हुई और सियासी तीर चले। कैप्टन ने जहां पाक आर्मी चीफ बाजवा को चेतावनी दी वहीं कहा कि वह पहले दिन पहले जत्थे के साथ गुरुद्वारा साहिब के दर्शन को जाएंगे। इस दौरान पंजाब की केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर, केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला, पंजाब के तमाम मंत्री व विधायक शरीक हुए। गडकरी ने कहा कि डेरा बाबा नानक में कॉरिडोर बनने से पंजाब के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की तरफ से एयरपोर्ट तक सड़कों का निर्माण कराया जाएगा, जिस पर 150 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। इसके लिए बेहतरीन आर्किटेक्ट को लिया जा रहा है। गडकरी ने कहा कि वह पंजाब को हर संभव सहयोग के लिए तैयार रहते हैं। यह उनका सौभाग्य है कि उनको सेवा करने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉरिडोर का मतलब बिना वीजा कर सकेंगे दर्शन
कैप्टन ने कहा कि कुछ लोग फेसबुक व सोशल मीडिया पर गुरमाह कर रहे हैं कि कॉरिडोर से करतारपुर गुरुद्वारा साहिब तक जाने के लिए वीजा चाहिए, लेकिन यह सच नहीं है। कॉरिडोर का मतलब होता है लोग बिना वीजा के गुरुद्वारा साहिब में जाकर माथा टेक सकेंगे। इस दौरान कैप्टन ने आर्मी चीफ बाजवा को सख्त चेतावनी दी कि वह अपनी हरकतों से बाज आ जाएं, वर्ना भारतीय फौज को उससे निपटना आता है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने भी संबोधित किया और इलाके के सांसद सुनील जाखड़ ने आए मेहमानों व संगत का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed