फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kartarpur Corridor: Navjot Singh Sidhu speech At Shri Kartarpur Sahib

नवजोत सिद्धू ने इमरान खान की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- दुश्मन को एहसान से मारो

Sun, 10 Nov 2019 02:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री करतारपुर साहिब (पाकिस्तान)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री करतारपुर साहिब (पाकिस्तान) Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 Nov 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Kartarpur Corridor: Navjot Singh Sidhu speech At Shri Kartarpur Sahib
नवजोत सिंह सिद्धू

पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान स्थित करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के दौरान अपने भाषण में इमरान खान की प्रशंसा में जमकर कसीदे पढ़े और विरोधियों पर निशाना साथा।

विज्ञापन


सिद्धू ने शायरी से शुरुआत की। उन्होंने इमरान की प्रशंसा में कहा- ‘... क्या मिलेगा मारकर किसी को जान से, मारना हो तो मार डालो एहसान से। दुश्मन मर नहीं सकता कभी नुकसान से और सर उठाकर चल नहीं सकता मरा हुआ एहसान से।’ 
विज्ञापन


यही नहीं, उन्होंने पाकिस्तान के सेना प्रमुख को गले लगाने पर आलोचना करने वालों पर भी निशाना साधा। साफ कहा, ‘हां, मैंने जफ्फी डाली और आगे भी सौ बार डालूंगा। इस जफ्फी के कारण ही पाकिस्तान और डेरा बाबा नानक का रास्ता खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व के 14 करोड़ सिख आज इमरान खान को दुआएं दे रहे हैं। यार होवे तां इमरान वरगा। जहां हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर का रास्ता खोलने के लिए सराहनीय कार्य किया, वहीं इमरान खान ने जो सिखों के लिए किया, उसको भुलाया नहीं जा सकता।’

सिद्धू ने पाक में सजी स्टेज पर जैसे ही बोलना शुरू किया तो संगत की तरफ से जो बोले सो निहाल व तालियों से उनका स्वागत किया गया। भारत में मीडिया के सामने लंबे समय से चुप्पी धारण किए  सिद्धू ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘जिसने कॉरिडोर को खोला वो लख दा, जिसने पंगे पान दी कोशिश की वह कख दा।’

सिद्धू ने कहा कि यार हो तो इमरान जैसा जिसने मेरी गुजारिश सुनी। बात सिर्फ गलियारे की नहीं, बात अमन की भी है। बात पूरे विश्व दी है। 10 माह में इमरान ने स्वर्ग बना दिया। पर मेरा तो हाल है कि यह दिल मांगे मोर, हमें तो इमरान से काफी कुछ चाहिए। इमरान शेर नहीं बल्कि बब्बर शेर है। इमरान का दिल समंदर जैसा है। 

सिद्धू ने कहा कि इमरान खान साहिब आप परवाह न करो, एक एक सिख सवा-सवा लाख का है। मेरी एक जफ्फी इतना रंग लाई है। अगर मेरी जफ्फी से सिख समुदाय को इतना कुछ मिलता है तो मैं सौ-सौ बार जफ्फी डालने के लिए तैयार हूं। मेरी जफ्फी में प्यार है, मोहब्बत है, जो दिल जीत सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed