{"_id":"5d8d9c028ebc3e01416b3238","slug":"kartarpur-corridor-construction-work-in-progress-kartarpur-sahib-550th-prakash-parv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"550वां प्रकाश पर्वः करतारपुर साहिब के दर्शनों की तैयारी में जुट जाएं श्रद्धालु, यहां मिलेगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
550वां प्रकाश पर्वः करतारपुर साहिब के दर्शनों की तैयारी में जुट जाएं श्रद्धालु, यहां मिलेगी जानकारी
Fri, 27 Sep 2019 10:51 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 27 Sep 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
करतारपुर साहिब
श्रद्धालु श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर ऐतिहासिक करतारपुर साहिब के दर्शन करने की तैयारी में जुट जाएं। पंजाब के सहकारिता और जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने वीरवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्रालय के सीमा प्रबंधन सचिव बृज राज शर्मा से मुलाकात करके करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने गुरुद्वारा करतारपुर साहिब में दर्शन के इच्छुक श्रद्धालुओं के जाने की प्रक्रिया को आसान बनाने की मांग की।
बैठक में हुए फैसलों का खुलासा करते हुए रंधावा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा पहली अक्तूबर तक करतारपुर साहिब के दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रक्रिया का ऐलान कर दिया जाएगा। पंजाब सरकार की मांग को स्वीकार करते हुए केंद्र सरकार द्वारा वेब पोर्टल पर पंजाबी भाषा में इस यात्रा संबंधी पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। रंधावा ने कहा कि संगत में करतारपुर गलियारे को लेकर काफी बहुत उत्साह है। इसलिए प्रक्रिया का जल्द ऐलान कर दिया जाना चाहिए।

Trending Videos
पोर्टल पर पंजाबी में उपलब्ध होगी जानकारी
इस पर सीमा प्रबंधन सचिव बृज राज शर्मा ने कहा कि भारत सरकार इस पर तेजी से काम कर रही है और यह सारी विधि एक अक्तूबर तक सार्वजनिक कर दी जाएगी। इसके साथ ही आवेदन करने के लिए बनने वाले वेब पोर्टल पर पंजाबी भाषा में भी जानकारी देने की मांग को स्वीकार कर लिया गया है। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (सहकारिता) कल्पना मित्तल बरुआ और डेरा बाबा नानक उत्सव के समन्वयक अमरजीत सिंह ग्रेवाल भी उपस्थित थे।
31 अक्तूबर से पहले हो जाएगा करतारपुर गलियारे का निर्माण
रंधावा ने बताया कि भारत की तरफ करतारपुर गलियारे का निर्माण का कार्य 31 अक्तूबर से पहले समाप्त हो जाएगा। राज्य सरकार द्वारा नवंबर के पहले सप्ताह में डेरा बाबा नानक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए श्रद्धालु श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व से पहले ही पहुंचने लग जाएंगे और इसलिए सभी निर्माण कार्य अक्तूबर के अंत तक हर हाल में पूरे करने को यकीनी बनाया जाएगा। उन्होंने कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।