फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kartarpur Corridor: Construction company landed crop, farmers protested

करतारपुर कॉरिडोर: निर्माण कंपनी ने फसल नष्ट की, किसान विरोध में उतरे

Sun, 24 Mar 2019 05:37 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला) Published by: vivek shukla Updated Sun, 24 Mar 2019 05:37 AM IST
विज्ञापन
Kartarpur Corridor: Construction company landed crop, farmers protested
Kartarpur sahib

करतारपुर कॉरिडोर से संबंधित आईसीपी (इंटीग्रेटिड चेक पोस्ट) के निर्माण कार्य के दौरान शनिवार को डेरा बाबा नानक के कुछ किसानों ने निर्माण कंपनी पर ट्रैक्टर से एक किसान की फसल को जबरन नष्ट करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


इसके बाद एकजुट हुए किसानों ने कंपनी के लोगों का विरोध कर कंपनी को ऐसा करने से रोक दिया। किसानों के मुताबिक जब कंपनी के लोगों को ऐसा करने के कारण के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उनको ऊपर से आदेश मिले हैं। किसानों का कहना है कि जब तक उन्हें उनका बनता मुआवजा नहीं मिलता तब तक उनकी जमीन पर कोई निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


18 मार्च को किसान लक्खा सिंह की सहमति से केवल उनकी 16 एकड़ जमीन पर ही निर्माण कार्य शुरू किया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बाकी किसानों से सहमति ली गई थी कि बिना उनकी इजाजत से उनकी फसलों को नष्ट नहीं किया जाएगा। किसान गुरनाम सिंह निवासी पखोके टाहली साहिब, हरपिंदर सिंह, दिलबाग सिंह और हरपाल सिंह ने बताया कि करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण के लिए कंपनी के ट्रैक्टर से किसान लक्खा सिंह की 16 एकड़ जमीन में फसल को नष्ट किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को वही ट्रैक्टर 16 एकड़ जमीन को छोड़ कर उसके आगे की जमीन, जहां किसान गुरनाम सिंह की गोभी की फसल लगी है, को नष्ट करने के लिए आ गया। जब उन्हें इस बारे में पता चला तो वह अन्य किसानों के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर चालक को उनकी फसल को नष्ट करने से रोक दिया। जब उन्होंने ऐसा करने के बारे में निर्माण कंपनी के अधिकारी से पूछा तो अधिकारियों ने कहा कि उन्हें आदेश मिले हैं कि 16 एकड़ जमीन के बाद आगे आती फसल को भी नष्ट कर जमीन को समतल किया जाए। 

किसानों ने अधिकारियों से कहा कि जिसने उनको फसल नष्ट करने के आदेश दिए हैं, उन्हें मिलवाया जाए और सबसे पहले उनकी जमीन का रेट तय किया जाए। किसानों का उग्र विरोध देख कंपनी के अधिकारी ट्रैक्टर लेकर मौके से लौट गए। किसान बचाओ कमेटी के उप प्रधान सूबा सिंह ने बताया कि प्रशासन की तरफ से उन्हें 25 फरवरी को लिखकर दिया गया था कि उनकी जमीनों पर जो भी काम करवाया जाएगा, वह किसानों की सहमति से होगा लेकिन प्रशासन जबरन किसानों की जमीनों पर कब्जा करना चाहता है।

उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी अधिकारी से जमीनों के मुआवजे संबंधी कोई बात तय नहीं हुई है। पहले उनसे मुआवजे संबंधी मूल्य तय किया जाए, बाद में प्रशासन उनकी जमीनों पर जो मर्जी करे। अभी तक केवल बैठकें ही हुई हैं, कोई समझौता नहीं हुआ। इस अवसर पर किसान दर्शन सिंह, निशान सिंह,  हरभजन सिंह, चंदन सिंह, दिलबाग सिंह और हरदेव सिंह मौजूद थे।


 इस संबंध में डेरा बाबा नानक के एसडीएम गुरसिमरन सिंह ढिल्लों ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को ऐसा करने से रोक दिया है। उनको पूरी उम्मीद है कि सोमवार को उनकी किसानों से सहमति बन जाएगी और उसके बाद किसानों की जमीनों पर काम शुरू करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed