फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News in Hindi: Kartarpur corridor will not open again

27 नवंबर को श्री करतारपुर साहिब जाएगा जत्था, कॉरिडोर खुलने पर संशय बरकरार

Sat, 21 Nov 2020 01:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 21 Nov 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
Punjab News in Hindi: Kartarpur corridor will not open again
करतारपुर कॉरिडोर। - फोटो : AmarUjala

कोरोना की वजह से करतारपुर कॉरिडोर आठ माह से बंद हैं। लेकिन अब 27 नवंबर को कोरोना से बचाव के निर्देश के साथ करतारपुर कॉरिडोर श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने की चर्चाएं थी। इन चर्चाओं को शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के ट्वीट से और बल मिला।

विज्ञापन


हालांकि कुछ देर बाद ही विजय सांपला ने अपने एक अन्य ट्वीट पर स्पष्टीकरण देते हुए लिखा कि 'मीडिया में छपी खबरों के अनुसार यह ट्वीट किया था, मगर विदेश मंत्रालय से बात करने पर पता चला यह 27 तारीख को गुरुनानक नाम लेवा संगतों का जत्था जाएगा, जो एक दिसंबर को वतन लौटेगा।'
विज्ञापन


इससे पहले विजय सांपला ने ट्वीट कर इस बात की पुष्टि कर दी थी। बता दें करतारपुर कॉरिडोर को खोलने की मांग केंद्र सरकार से लगातार की जा रही है। हालांकि कोरोना की वजह से करतारपुर कॉरिडोर फिलहाल बंद है और इसे खोलने का अंतिम फैसला भारत सरकार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





इसके बाद सांपला ने अपने सभी ट्वीट हटा लिए। बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से करतारपुर कॉरिडोर को इस साल 16 मार्च को बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed