फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Karnataka beat Chandigarh in Ranji Trophy Elite

Chandigarh News: रणजी ट्रॉफी एलीट में कर्नाटक ने चंडीगढ़ को दी शिकस्त

Tue, 18 Nov 2025 11:56 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Karnataka beat Chandigarh in Ranji Trophy Elite
चंडीगढ़। कर्नाटक ने मंगलवार को हुबली स्थित केएससीए स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप मैच में चंडीगढ़ पर पारी और 185 रन से शानदार जीत दर्ज की। कर्नाटक द्वारा पहली पारी में बनाए गए विशाल 547/8 घोषित के जवाब में चंडीगढ़ दबाव से उबर नहीं सका और पहली पारी में 222 तथा दूसरी पारी में 140 रन पर सिमट गया।
विज्ञापन

मैच के तीसरे दिन चंडीगढ़ की दूसरी पारी में ओपनर शिवम भामरी ने 43 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जबकि राज अंगद बावा ने 27 रन का योगदान दिया। इसके बावजूद टीम कोई बड़ी साझेदारी नहीं जोड़ सकी और कर्नाटक के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के सामने ढह गई।
विज्ञापन

शिखर शेट्टी ने 5/61 की शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके, जबकि श्रेयस गोपाल ने तीन विकेट हासिल किए। इससे पहले कर्नाटक की विशाल पारी के हीरो स्मरण आर रहे, जिन्होंने 227 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed