फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Karnal MP Ashwini Chopra Alleged Narendra Modi, Amit Shah

भाजपा सांसद की 'बगावत' से पार्टी में बवाल

Mon, 15 Sep 2014 02:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Mon, 15 Sep 2014 02:30 PM IST
विज्ञापन
Karnal MP Ashwini Chopra Alleged Narendra Modi, Amit Shah

टिकट बंटवारे पर भाजपा के अंदर मची कलह कम नहीं हो रही है। बाहरी प्रत्याशियों के मुद्दे पर चल रही बगावत में स्थानीय नेताओं के साथ-साथ करनाल के सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने भी सुर मिलाते हुए अमर उजाला से विशेष्ा बातचीत में कहा है कि करनाल और पानीपत की कुल नौ विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची उनसे मांगी गई थी, लेकिन सूची सौंपने से पहले ही तीन प्रत्याशियों को टिकट थमा दिए गए। भाजपा ने करनाल से मनोहर लाल खट्टर, असंध से बख्शीश सिंह विर्क और पानीपत ग्रामीण सीट से महिपाल ढांडा को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन

कमेटी के सदस्यों पर सवाल उठाए

Karnal MP Ashwini Chopra Alleged Narendra Modi, Amit Shah

चोपड़ा ने टिकट बंटवारे के लिए बनाई गई पार्टी कमेटी के सदस्यों पर सवालिया निशान लगाया है। उन्होंने कहा है कि यदि इस तरह सांसद की सहमति के बगैर प्रत्याशी तय किए जाएंगे तो सांसद की प्रतिष्ठा नहीं रहेगी। जाहिर है मनोहर लाल खट्टर, बख्शीश सिंह विर्क और महिपाल ढांडा की उम्मीदवारी से चोपड़ा खुश नहीं हैं।

चोपड़ा पहले भी पार्टी को पत्र लिखकर टिकट बंटवारे में परिवारवाद पर सवाल उठा चुके हैं। उधर, हरियाणा में भाजपा प्रत्याशियों का कई जगह विरोध हो रहा है।

असंध में भी स्थानीय नेता बख्शीश सिंह विर्क के पुतले जला रहे हैं, वहीं करनाल में मनोहर लाल खट्टर को काले रंग के बैनर दिखाकर और बाहरी भगाओ के पोस्टर चस्पां कर विरोध जता रहे हैं। महेंद्रगढ़ में प्रदेश पार्टी प्रधान राम बिलास शर्मा के निवास पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट बंटवारे पर जता चुके हैं नाराजगी

Karnal MP Ashwini Chopra Alleged Narendra Modi, Amit Shah

अश्विनी चोपड़ा प्रदेश में भाजपा की पहली सूची जारी होने के साथ ही अपनी नाराजगी जता चुके हैं। बुधवार को उन्होंने पार्टी पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।

खट्टर और चोपड़ा के खिलाफ पोस्टर

करनाल से प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर और सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा के खिलाफ भी रविवार को आवाज उठी। बगैर नाम से दोनों के खिलाफ बाहरी नेताओं की संज्ञा देकर पोस्टर बंटवाए गए हैं।

इनमें लिखा है - ‘पहले लोकसभा चुनाव में करनाल के लोगों के साथ धोखा हुआ’। ‘वोट करनाल की जनता के और सांसद से मिलने का पता नई दिल्ली का’।

अब विधानसभा चुनाव में करनाल को छलने आया नया छलिया। डीसी बलराज सिंह ने कहा कि बगैर प्रिंटिंग प्रेस के नाम से पोस्टर छापना अपराध है। इसकी जांच करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed