फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kargil park_sec 71_drainage line_mohali

कारगिल पार्क के लिए खतरा बनी ड्रेनेज

Fri, 27 Dec 2013 01:06 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 27 Dec 2013 01:06 PM IST
विज्ञापन
kargil park_sec 71_drainage line_mohali
सेक्टर-71 स्थित कारगिल पार्क के सामने फुटपाथ धंसने से ड्रेनेज लाइन को खतरा पैदा हो गया है। इसके अलावा वहां से रोजाना गुजरने वाले लोगों खासकर बुजुर्गों को भी काफी समस्या उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


इलाके के लोग बच्चों को हादसे के डर से पार्क में भेजने से भी परहेज कर रहे हैं। लेकिन, विभाग ने अभी तक इसकी सुध नहीं ली है। न ही लोगों की सुरक्षा के लिए कोई कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि जल्दी इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक, फुटपाथ कारगिल पार्क के बिल्कुल सामने सड़क के किनारे पर धंसा है। इससे कई फुट गहरा गड्ढा बन गया है। वहीं, फुटपाथ के नीचे से जा रही 18 इंच की अंडरग्राउंड ड्रेनेज लाइन को भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि काफी समय यह समस्या बनी हुई है। लेकिन, इसके बाद भी अधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली। इसी सेक्टर में रहने वाले महिंदर सिंह ने बताया कि वह रोजाना सुबह और शाम सैर के लिए रोज गार्डन तक इसी रास्ते से जाते हैं।

लेकिन, आजकल धुंध पड़ी होती है। ऐसे में जरा सी चूक होने पर हादसा हो सकता है। वहीं, उपिंदर कौर ने बताया कि उनके बच्चों को स्कूल बस इसी प्वाइंट पर उतारती है।

लेकिन, जब से यह गड्ढा पड़ा हुआ है। तब से वह बच्चों की स्कूल बस आने से पहले उक्त जगह पहुंची है। ताकि, कोई अप्रिय घटना न हो।

जिक्रयोग है कि यह इलाका शहर के प्राइम सेक्टरों में से एक है। सेक्टर में अधिकतर पूर्व फौजी रहते हैं। वहीं, कई सरकारी ऑफिस भी सेक्टर में है। लेकिन, इसके बाद भी इलाके की हालत खराब बनी हुई है।

महीनों बाद शुरू हुई लाइन की रिपयेर
शहर में बरसात के दिनों में कई जगह सीवरेज लाइन धंस गई थी। उस समय विभाग के पास बजट की कमी चल रही थी।

इसके चलते विभाग ने लाइन की मरम्मत करने की बजाय अस्थाई प्रबंध कर दिए थे। लेकिन, अब लाइन की रिपेयर का काम शुरू हो गया है। जिससे महीनों बाद लोगों को राहत मिली है।


क्या कहते हैं अधिकारी

पब्लिक हेल्थ के एक्सईयन एएस धामी ने बताया कि शुक्रवार को टीम इलाके में भेजी जाएगी। लाइन की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाएंगे। लोगों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed