फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Karandeep won two gold in singles category and team event

करणदीप ने एकल वर्ग और टीम इवेंट में जीते दो स्वर्ण

Mon, 10 Oct 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Karandeep won two gold in singles category and team event
चंडीगढ़। राष्ट्रीय खेलों में रविवार का दिन शहर के गोल्फर के नाम रहा। प्रोफेशनल गोल्फर करणदीप सिंह कोचर ने पहले एकल वर्ग में और फिर टीम इवेंट में दो स्वर्ण पदक जीते। एकल और टीम इवेंट के गोल्फ चैंपियनशिप के मुकाबले 5 से 9 अक्तूबर तक गोल्फ रिसोर्ट अहमदाबाद (गुजरात) में खेले गए। बता दें कि करणदीप सिंह कोचर को इसी सप्ताह जीव मिल्खा सिंह इनविटेशनल गोल्फ चैंपियनशिप में हिस्सा लेना है।
विज्ञापन

एकल वर्ग में करणदीप कोचर ने चार दिन में 68, 66, 65, 68 के साथ कुल 267 का स्कोर बना स्वर्ण पदक जीता है। हरियाणा के अभिनव लोहान 68, 66, 72, 71 के साथ कुल 277 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे। वहीं हरियाणा के ही सुनहित बिश्नोई 73, 69, 69, 70 के साथ कुल 281 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

टीम इवेंट में चंडीगढ़ के करणदीप कोचर के साथ अनंत सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर कुल 571 अंकों के साथ ट्राफी और स्वर्ण पदक जीता। कर्नाटक के आर्यन रूप और त्रिशूल चिनप्पा 581 अंक लेकर उपविजेता रहे जबकि दिल्ली के सचिन बैसोया और शौर्या भट्टाचार्य 582 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेलों में 21 साल बाद गोल्फ शामिल
शहर के गोल्फर्स के लिए राष्ट्रीय खेलों में दो पदक जीतना इतिहास रचने जैसा रहा क्योंकि गोल्फ को 21 साल के लंबे इंतजार के बाद राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया गया था। इसमें हिस्सा लेने के लिए जब शहर की टीम का चयन किया जाना था, उस समय शहर की गोल्फ एसोसिएशन ने गोल्फर करणदीप कोचर पर भरोसा जताते हुए उन्हें शहर की टीम की जिम्मेदारी सौंपी थी, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। इस उपलब्धि पर चंडीगढ़ गोल्फ एसोसिएशन के प्रधान एसके शर्मा और चंडीगढ़ गोल्फ टीम के मैनेजर कर्नल एचएस वैद्यवान भी पदक सेरेमनी में मौजूद रहे, जहां उन्होंने टीम चंडीगढ़ को बधाई दी।

गोल्फ और शहर के लिए गर्व की बात
21 साल बाद राष्ट्रीय खेलों में दो स्वर्ण मेरे साथ-साथ गोल्फ और शहर के लिए गर्व की बात है। पोडियम पर स्वर्ण पदक जीतने के बाद स्कोर बोर्ड पर चंडीगढ़ का नाम लिखे जाने का लम्हा हमेशा के लिए यादगार रहेगा।
-करणदीप कोचर, गोल्फर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed