फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Karan Singh Dalal said, Abhay Chautala's links with UP-Punjab militants

कांग्रेस विधायक के गंभीर आरोप, अभय चौटाला के यूपी-पंजाब के आतंकियों के साथ हैं संबंध

Fri, 14 Sep 2018 09:55 AM IST
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 14 Sep 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
Karan Singh Dalal said, Abhay Chautala's links with UP-Punjab militants
Congress MLA Karan Singh Dalal - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा के पलवल से कांग्रेस विधायक करण दलाल ने नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला पर संगीन आरोप लगाए हैं। विधानसभा में दोनों के बीच शुरू हुई जुबानी जंग अब और तेज हो गई है। दलाल ने यहां पत्रकारों से बातचीत में चौटाला पर बड़ा हमला बोला। दलाल ने आरोप लगाया कि अभय चौटाला के उत्तर प्रदेश और पंजाब के आतंकियों से संबंध रहे हैं। 
विज्ञापन


बादल शासनकाल के दौरान आतंकियों का चौटाला के घर आना-जाना था। चौटाला के पाकिस्तान के साथ भी गहरे संबंध हैं। इनका अक्सर पाकिस्तान जाना होता है, ये भी जांच की जाए कि कहीं वहां के आतंकियों के साथ भी इनके संबंध तो नहीं हैं। दलाल ने कहा कि पाकिस्तान में चौटाला की खेती तो है नहीं, इसलिए बार-बार क्यों जाते हैं। चौटाला का पासपोर्ट जब्त किया जाना चाहिए। दलाल ने कहा कि चौटाला ने उनके सिर पर गोली मारने की बात कही है। इससे साबित होता है कि नेता प्रतिपक्ष पहले भी निशाने लगा चुके हैं। 
विज्ञापन


उनकी पहली पत्नी की मौत सिर में गोली लगने से ही हुई थी। महम हत्याकांड में हमीर सिंह की मौत भी गोली लगने से हुई। इसलिए यह जांच का विषय है कि कहीं उनकी हत्या में चौटाला का हाथ तो नहीं था। इसकी जांच होनी चाहिए। दलाल ने कहा कि अगर चौटाला के पास हथियार और उसके लाइसेंस हैं तो वे जब्त होने चाहिए। नेता प्रतिपक्ष के पास अवैध हथियारों का भी जखीरा हो सकता है, इसकी भी जांच हो। चंडीगढ़ पुलिस को उनकी शिकायत पर कम से कम 107/151 का मामला दर्ज कर चौटाला को गिरफ्तार करना चाहिए था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर, यूटी पुलिस भाजपा सरकार के हाथों में खेल रही है। अभय चौटाला उनके सिर पर गोली मारने की बात कहकर प्रदेश, अपनी पार्टी और परिवार में भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वह सिर में गोली मारने वाले वीडियो का हवाला देते हुए चंडीगढ़ के आईजी और हरियाणा के डीजीपी को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती को पत्र लिखकर चौटाला की विधानसभा में हरकत व धमकी के बारे में बता दिया है। उन्होंने मायावती से इनेलो के साथ बसपा के गठबंधन पर भी पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। चूंकि, चौटाला दलित विरोधी हैं।

चौटाला की धमकियों से डरने वाला नहीं, 36 बिरादरी मेरे साथ

Karan Singh Dalal said, Abhay Chautala's links with UP-Punjab militants
इनेलो नेता अभय चौटाला - फोटो : फाइल फोटो
दलाल ने कहा कि वह चौटाला की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। मेरे साथ प्रदेश व पलवल की 36 बिरादरी हैं। जबकि चौटाला के साथ सिर्फ भाजपा है, पार्टी के विधायक और परिवार के लोग भी नहीं। चौटाला सीएम बनने के ख्वाब देख रहे हैं। अगर ऐसे व्यक्ति के हाथ में प्रदेश की बागडोर हो तो भय व आतंक का ही माहौल होगा।

जनता के आशीर्वाद लेने के बाद जाऊंगा सिरसा, हिम्मत है तो गोली मारकर दिखाएं चौटाला
करण दलाल ने बताया कि उन्होंने रविवार को पलवल में 36 बिरादरी की बैठक बुलाई है। उसमें होने वाले फैसले के बाद अगला कदम उठाऊंगा। जनता का आशीर्वाद लेकर हर जिले में भाजपा-इनेलो की पोल खोलूंगा। जिस दिन सिरसा जाऊंगा, उस दिन चौटाला को तारीख भी पहले ही बता दूंगा। अगर हिम्मत है तो चौटाला सिरसा में उनके सिर पर गोली मारकर दिखाएं। उन्होंने चौटाला को पलवल से चुनाव लड़ने की भी चुनौती दी। दलाल ने कहा कि ताऊ देवीलाल को अभय ने कलंकित व बदनाम किया है। देवीलाल सबके थे, अकेले इनके नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed