फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New reveals in firing case of liquor baron's house

खुलासा: लॉरेंस के करीबी दीपू के कहने पर करण ने शराब कारोबारी के घर बरसाईं थीं गोलियां

Sun, 07 Jun 2020 02:21 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 07 Jun 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
New reveals in firing case of  liquor baron's house
अंबाला जेल में बंद गैंगस्टर दीपू।

पंजाब व चंडीगढ़ के बड़े शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के बड़े भाई राकेश सिंगला की कोठी पर ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। लारेंस बिश्नोई गैंग में शामिल होने के लिए गैंगस्टर दीपू के इशारे पर चंडीगढ़ की एक नामी निजी यूनिवर्सिटी के होटल मैनेजमेंट के छात्र करण शर्मा ने सेक्टर-33 स्थित राकेश सिंगला की कोठी पर फायरिंग की थी। इसके लिए उसने महज दस हजार रुपये में डील की थी।

विज्ञापन


यह खुलासा क्राइम ब्रांच की जांच में हुआ है। करण फरवरी में ही फेसबुक के जरिए अंबाला जेल में बंद गैंगस्टर दीपू के संपर्क में आया था। इसके बाद वह लॉरेंस गैंग में शामिल होने के लिए खुद को साबित करने का मौका ढूंढ रहा था।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- ‘मोम की गुड़िया’ के हीरो रवि चोपड़ा जूझ रहे कैंसर से, आर्थिक हालात खराब, सोनू सूद से मांगी मदद
विज्ञापन
विज्ञापन


मूलरूप से लुधियाना के लोहारा कॉलोनी गली नंबर-2 के रहने वाला करण (23) पिछले काफी समय से चंडीगढ़ में रहकर होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है। क्राइम ब्रांच की पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग में शामिल होना चाहता था। इसके चलते वह सोशल मीडिया के जरिए गैंगस्टर दीपू के संपर्क में आया और उसी के कहने पर उसने अन्य चार शूटरों के साथ मिलकर राकेश सिंगला की कोठी पर ताबड़तोड़ 17 राउंड फायरिंग की थी।

 

वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया था। इससे पहले कि वह किसी और वारदात को अंजाम दे पाता क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह सेखों की अगुवाई में सब इंस्पेक्टर नीरज ने गुप्त सूचना पर इसे मौलीजागरां से धर दबोचा।

गुरसेवक ने बताया करण का नाम

रिमांड के दौरान उसके नाम का खुलासा जीरकपुर शिवालिक एनक्लेव में रहने वाले जिम मालिक गुरसेवक उर्फ गुरी ने किया था। गुरी क्राइम ब्रांच के पास 5 दिन के पुलिस रिमांड पर है। टीम अब करण को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उसका रिमांड हासिल करेगी।


जीरकपुर पुल के पास हुई अन्य शूटरों से मुलाकात
गैंगस्टर दीपू और करण दोनों की लगातार बातचीत चल रही थी। 30 मई को दीपू ने उसे सेक्टर-33 में फायरिंग करने का काम सौंपा। इसके अगले दिन रविवार शाम को वह जीरकपुर पुल के पास कार में अन्य चार शूटरों से मिला। इसके बाद सभी बदमाश सेक्टर-33 में फायरिंग कर अलग-अलग जगहों में छुप गए।


करण ने की थी 5 से 6 राउंड फायरिंग
करण के पिता लुधियाना स्थित प्राइवेट ट्रैक्टर कंपनी में दस हजार रुपये महीने पर नौकरी करते हैं। करण की एक बहन शादीशुदा है जबकि मां हाउसवाइफ हैं। पूछताछ में सामने आया है कि फायरिंग के लिए करण की 10 हजार रुपये की डील हुई थी और यह रकम भी अभी उसे नहीं मिली है। सूत्रों के अनुसार, करण ने 5 से 6 राउंड फायरिंग की थी।

अब दीपू को 9 जून को चंडीगढ़ लाएगी पुलिस

क्राइम ब्रांच शनिवार को अंबाला जेल में बंद गैंगस्टर दीपू को प्रोडक्शन वारंट पर लाना चाहती थी लेकिन अब उसे सेक्टर 34 थाना पुलिस 9 जून को प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लेकर आएगी। पुलिस का कहना है कि दीपू के आने पर सभी आरोपियों से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी, जिससे साफ हो जाएगा कि अरविंद सिंगला के घर पर गोलियां क्यों बरसाई गई थीं।


अब तक हो चुकी हैं तीन गिरफ्तारियां
सेक्टर-33 में वारदात के बाद से क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस ने अब तक तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें जीरकपुर निवासी जिम मालिक गुरसेवक उर्फ गुरी को आईटी पार्क के पास से गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया था जबकि 34 थाना पुलिस ने सारंगपुर निवासी कुलविंदर सिंह उर्फ काला को सेक्टर 34 से उसकी सियाज कार और 80 कारतूस के साथ दबोचा था। दोनों आरोपी 5-5 दिन के पुलिस रिमांड पर हैं।


सेक्टर-9 फायरिंग मामला अब तक अनसुलझा
बीते मंगलवार सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय से महज दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित शराब ठेके पर ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में केस अभी तक अनसुलझा है। पुलिस को बदमाशों का कुछ खास लीड नहीं मिल सकी है। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं पुलिस का दावा है कि जल्द ही केस को सुलझा लिया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed