फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Karan Dalal Targets On Minister Manish Grover In Haryana Assembly session

मानसून सत्रः मंत्री मनीष ग्रोवर पर करण दलाल ने बोला हमला, कहा-बर्खास्त करे सरकार

Sat, 03 Aug 2019 01:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 03 Aug 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Karan Dalal Targets On Minister Manish Grover In Haryana Assembly session
हरियाणा विधानसभा सत्र - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा विधानसभा के मानसूत्र के दौरान विधायकों ने एक-दूसरे पर खूब सियासी तीर छोड़े। कांग्रेस और इनेलो के विधायकों ने जहां भाजपा सरकार व उनके मंत्रियों को निशाना बनाया तो भाजपा विधायकों ने भी विपक्षियों को आइना दिखाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। इस दौरान सियासी महौल खूब गरमाया रहा। 

विज्ञापन


सदन के दौरान कांग्रेसी विधायक करण दलाल अचानक खड़े हुए और भाजपा के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर को देखकर उनकी घेराबंदी में जुट गए। करण दलाल ने कहा कि मंत्री मनीष ग्रोवर पर गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है और मंत्री महोदय सदन में क्या कर रहे हैं? मंत्री यदि सदन में है तो सोचा जा सकता है कि पुलिस इस मामले में क्या तफ्तीश करेगी। 
विज्ञापन


दलाल ने कहा कि जल्द से जल्द मंत्री को सरकार बर्खास्त करे और एफआईआर दर्ज होने के बाद मंत्री मनीष ग्रोवर को भी खुद नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। इस पर मंत्री मनीष ग्रोवर ने भी कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

2000 रुपये के स्टांप शुल्क पर छूट देने पर विचार

हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि किसानों को 1.60 लाख रुपये तक के गारंटी समझौता पत्र के पंजीकरण में देय स्टांप शुल्क की छूट है। कैप्टन विधानसभा में कांग्रेस विधायक करण दलाल के सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय किसान सभा ने राजस्व विभाग से अनुरोध किया है कि स्टांप शुल्क की छूट सभी कृषि ऋणों पर बिना किसी सीमा के प्रदान की जानी चाहिए। 

मंत्री ने बताया कि बैंक से ऋण समझौतों पर 2.25 रुपये से 2000 रुपये तक स्टांप शुल्क बढ़ाने के संबंध का मामला उनके संज्ञान में है। इस पर राज्य सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। बैंकर्स से इस मुद्दे पर बातचीत की जाएगी और कृषि ऋणों के गारंटी समझौता पत्रों के पंजीकरण पर 2000 रुपये की स्टांप ड्यूटी पर पूर्ण छूट देने पर विचार करेंगे।

पानी के मुद्दे पर मंत्री को नारंग और मलिक ने घेरा

हरियाणा सरकार को सोनीपत और बरवाला के अनेक गांवों में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति न होने पर कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक और इनेलो विधायक वेद नारंग ने घेरा। उन्होंने कहा कि गांवों में पर्याप्त पेयजल देने के लिए जलघर ही नहीं हैं। पाइपलाइन ही नहीं बिछी, कैसे जलापूर्ति होगी। इस पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा कि बरवाला शहर में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति करवाई जा रही है।

 जिन क्षेत्रों में पानी की कमी है वहां पर टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। बरवाला शहर की अनाज मंडी व नई अनाज मंडी में पाइप लाइन बिछाने के लिए 25 लाख 82 हजार रुपए की राशि खर्च की जा चुकी है।

गोहाना निर्वाचन क्षेत्र के गांव गुहना में पेयजल आपूर्ति की कुछ कमी है जबकि गांव डोडवा, तिहाड कलां, बोहला व खेडी दमकाण में पेयजल आपूर्ति उचित व पर्याप्त है। नहर के बीच से पानी की चोरी होने के कारण टेल तक पानी की कमी हो जाती है और इस पर कार्रवाई की जा रही है। पानी लिफ्टिंग के लिए सर्वे चल रहा है। उन्होंने कहा कि गांव बोहला में दो ट्यूबवेलों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है।

गोहाना में तीन सेक्टर विकसित किए जाएंगे

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण जिला सोनीपत के गोहाना में तीन सेक्टर विकसित करेगा। नए विकसित किए जाने वाले सेक्टरों में सेक्टर-13 (रिहायशी), सेक्टर-16 (रिहायशी) और सेक्टर-17ए (ट्रांसपोर्ट नगर) शामिल है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह जानकारी सदन पटल पर रखी।

सड़क को चौड़ा करने के लिए दी मंजूरी

हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने जिला हिसार के बरवाला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के गांव खरड़ अलीपुर से गांव खोखा तक सड़क को 12 फुट से 18 फुट तक चौड़ा करने व मजबूत करने के लिए 122.99 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री राव नरबीर सिंह ने सवाल के जवाब में बताया कि सड़क को चौड़ा करने व मजबूत करने की परियोजना रिपोर्ट नाबार्ड स्कीम के तहत तैयार की गई है।

128 अस्पताल पंजीकृत किए

हरियाणा में मार्च 2018 में लागू किए गए नैदानिक स्थापना अधिनियम (क्लिनिकल इस्टेब्लिसमेंट एक्ट) के तहत अभी तक 128 अस्पताल पंजीकृत किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सवाल के जवाब में बताया कि इनमें 40 सरकारी तथा 88 गैर-सरकारी अस्पताल शामिल हैं। इस अधिनियम के सफल संचालन के लिए राज्य स्तर पर एक तथा सभी 22 जिलों में अथॉरिटी का गठन किया गया है। वे अपने जिलों में अधिनियम का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन कर रहे हैं।

सात पद भरने की संभावना, 33 पद भरे

हरियाणा में सोनीपत जिले के गोहाना हलके के नागरिक अस्पताल तथा क्षेत्र के सभी 9 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कुल स्वीकृत 40 पदों में से 33 पद भरे हुए हैं। इनमें से शेष 7 पदों को भर्ती प्रक्रिया के बाद भरे जाने की संभावना है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सवाल के जवाब में जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि गोहाना क्षेत्र में चिकित्सा अधिकारियों के कुल 29 पद स्वीकृत हैं। इनमें 24 पदों पर चिकित्सक तैनात किए गए हैं। इनमें नागरिक अस्पताल गोहाना में मात्र 3 पद, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खानपुर कला, सरगथल, मोई माजरी तथा माहरा में एक-एक चिकित्सा अधिकारी के पद रिक्त हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरगथल एवं मोई माजरा में एक-एक दंत चिकित्सक के पद रिक्त हैं।


कांग्रेस मुद्दे उठाने से पहले नेता प्रतिपक्ष का करे चयन : बराला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कांग्रेस के सदन में हो-हल्ला करने पर कहा कि पहले वह नेता प्रतिपक्ष का चयन करे, जो सत्र में उनके मुद्दों को उठाए। कांग्रेस की गुटबाजी पर चुटकी लेते हुए बराला ने कहा कि कांग्रेस में हुड्डा गुट, तंवर गुट और अनेक गुट बने हुए हैं, मानसून सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष का चयन होना चाहिए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी गुटबाजी भूलकर प्रदेश हित के लिए नेता प्रतिपक्ष चुनना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed