{"_id":"658aeef02b07cf0766024736","slug":"kapurthala-youth-died-in-road-accident-in-italy-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala News: कर्ज लेकर इटली गया था कपूरथला का अजय, अब सड़क हादसे में मौत, पूरे परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala News: कर्ज लेकर इटली गया था कपूरथला का अजय, अब सड़क हादसे में मौत, पूरे परिवार में मचा कोहराम
Tue, 26 Dec 2023 08:55 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 26 Dec 2023 08:55 PM IST
सार
परिजनों ने बताया कि मृतक अजय कुमार के दो बच्चे हैं। उन्होंने इटली सरकार से हादसे की निष्पक्ष जांच और अजय के शव को भारत लाने में मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विलाप करता परिवार और अजय की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के कपूरथला जिले के नडाला निवासी युवक की इटली में सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने इटली सरकार से इस सड़क हादसे की जांच करने की मांग की। उक्त युवक महज दो माह पहले ही इटली गया था। जानकारी अनुसार अजय कुमार (36) पुत्र गुरध्यान निवासी नडाला के रिश्तेदार मनदीप कुमार ने बताया कि दो माह पहले कर्ज लेकर अजय रोजी रोटी कमाने इटली गया था।
विज्ञापन
अजय कुमार अपने एक दोस्त राकेश कुमार की कार में किसी रिश्तेदार को लेने लाजियो के जिला लैटिना से फिमिसिनो एयरपोर्ट गया था। वहां एयरपोर्ट के नजदीक पार्किंग के पैसे बचाने के लिए ड्राइवर ने कार को नो-पार्किंग जोन में खड़ा कर दिया और रिश्तेदार की फ्लाइट का इंतजार करने लगा। इसी दौरान अजय कुमार बाथरूम जाने के लिए सड़क पार करने लगा तो एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि मृतक अजय कुमार के दो बच्चे हैं। उन्होंने इटली सरकार से हादसे की निष्पक्ष जांच और अजय के शव को भारत लाने में मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन