{"_id":"6598ed2a44278e9e14014808","slug":"kapurthala-police-registered-case-against-four-in-false-case-of-dowry-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: दहेज के झूठे मामले में फंसाया, कपूरथला पुलिस ने लड़की के पिता को पकड़ा, मां-बेटी समेत चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala: दहेज के झूठे मामले में फंसाया, कपूरथला पुलिस ने लड़की के पिता को पकड़ा, मां-बेटी समेत चार पर केस
Sat, 06 Jan 2024 11:35 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:35 AM IST
सार
पुलिस ने लड़के की पिता की शिकायत पर जांच के बाद लड़की, उसके पिता और माता समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कपूरथला में शादी के बाद लड़के के परिवार को दहेज के झूठे केस में फंसाने के आरोप में दे महिलाओं सहित चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सिटी थाना एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि अभी एक आरोपी भूपिंदर सिंह को काबू किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस को दर्ज शिकायत में तजिंदरपाल सिंह वासी गोल्डन एवेन्यू कपूरथला ने बताया कि उसके बेटे सुखप्रीत सिंह का विवाह नवनीत कौर पुत्री भूपिंदर सिंह निवासी गांव नंगल लुबाणा के साथ 19 जून 2020 को सादे ढंग से बिना दहेज के हुआ था। बाद में भूपिंदर सिंह, उसकी पत्नी कुलविंदर कौर और नवनीत कौर ने उन पर, उनके बेटे सुखप्रीत सिंह, पत्नी बलविंदर कौर, बेटी जसप्रीत कौर व दामाद राजविंदर कौर को दहेज के झूठे केस में फंसाने के लिए सुनील कुमार निवासी मोहल्ला मलकाना से मिलीभगत के साथ साजिश कर सोने के तीन जाली बिल/दस्तावेज तैयार किए।
विज्ञापन
भूपिंदर सिंह, नवनीत कौर व कुलविंदर कौर ने अपना असली रिहायशी पता गांव नंगल लुबाणा छिपा कर सरकारी पुलिस अधिकारियों को गुमराह किया। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर जांच के बाद दो महिलाओं समेत 4 आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 465, 467, 468, 471, 177, 120बी आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन