{"_id":"52e9647f883e78608af73373a4748939","slug":"kapila-became-uncontested-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिला दूसरी बार निर्विरोध बने प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपिला दूसरी बार निर्विरोध बने प्रधान
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 02 Jan 2014 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू एकता मार्केट शॉपकीपर्स एसोसिएशन, बुड़ैल के चुनावों में भारत भूषण कपिला को दूसरी बार निर्विरोध प्रधान चुन लिया गया।
विज्ञापन
उपप्रधान के लिए सुरिंदर सिंह, महासचिव के लिए रजत मल्होत्रा, वित्त सचिव के लिए राकेश गर्ग, संयुक्त सचिव पद के लिए ओम प्रकाश और अमित सुरी को चुना गया।
एसोसिएशन के चेयरमैन पद के लिए सुभाष गुप्ता, सलाहकार के लिए भूपिंद्र शर्मा व जतिंद्र शर्मा, आयोजक सचिव प्रदीप सचदेव, प्रेस सचिव के लिए राजीव शर्मा सहित माधू राम, खुशी राम, पवन गुप्ता, राजेश गुप्ता तथा वाईएल गुगलानी को सर्वसम्मिति से कार्यवाहक सदस्य चुना गया।
अध्यक्ष चुने जाने पर कपिला ने कहा, उनका पहला प्रयास मार्केट में सीसीटीवी कैमरे लगवाना है ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनाई जाए। इसके अलावा दुकानदारों की समस्याओं, बिजली, पानी, सड़कों और पार्किंग की समस्या को दूर करवाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन