फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kapil Sharma reached in Chandigarh for promotion of film

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने किया बड़ा खुलासा, कहा- इस चीज से दिन-रात लगता है डर

Wed, 10 Oct 2018 03:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 10 Oct 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma reached in Chandigarh for promotion of film
कपिल शर्मा

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा मंगलवार को एलांते मॉल चंडीगढ़ में बतौर निर्माता अपनी नई फिल्म ‘सन ऑफ मनजीत सिंह’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे। इस दौरान मीडिया के ‘मी टू’ कैंपेन के सवाल पर जहां उन्होंने चुप्पी साध ली, वहीं अपने बेबाक बोलने पर खुद का मजाक उड़ाते हुए कहा कि ‘अब तो रात में भी ट्वीट करते समय मुझे डर लगता है, क्योंकि कहीं रात में जोश या भावनाओं में बहकर कोई ऐसा ट्वीट न कर दूं कि अगले दिन बवाल मच जाए।’

विज्ञापन


 फिल्म प्रमोशन के मौके पर उनके साथ मशहूर पंजाबी कॉमेडियन व एक्टर गुरप्रीत घुग्गी, अभिनेत्री जपजी खैरा, निर्देशक विक्रम ग्रोवर, गायिका रमन रोमाना और बाल कलाकार दमनप्रीत सिंह मौजूद रहे। यह फिल्म 12 अक्तूबर को रिलीज होगी। 
विज्ञापन


इस दौरान कपिल शर्मा ने कहा कि इस फिल्म को बनाकर उन्होंने अपने पिता का सपना पूरा किया है। यह फिल्म एक पारिवारिक फिल्म है। इस फिल्म में उन्होंने दो गीत भी गाए हैं। सह निर्माता सुमित सिंह हैं। उन्होंने बताया कि ‘जैसा कि शीर्षक से जाहिर होता है फिल्म ‘सन ऑफ मनजीत सिंह’ एक पिता और पुत्र की कहानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kapil Sharma reached in Chandigarh for promotion of film
चंडीगढ़ पहुंचे कपिल शर्मा

 फिल्म एक आदमी के जीवन के चारों ओर घूमती है, जो दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष कर रहा है। उसका बेटा एक बेहतरीन क्रिकेटर है और अपनी पढ़ाई पर खास ध्यान नहीं देता है। वहीं, अभिनेत्री जपजी खैरा ने भी फिल्म में अपने रोल के बारे में बताया। 

अपनी इच्छाएं न थोपें, बच्चों के टैलेंट को समझें अभिभावक
फिल्म पर बातचीत करते करते कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अभिभावकों को मैसेज दिया कि वह अपने बच्चों की भावनाओं की कद्र करें और उनके टैलेंट को समझें। कपिल ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में मैं गणित में बहुत कमजोर था, लेकिन मेरे मां-बाप ने मेरे एक्टिंग व कॉमेडी के टैलेंट समझा। यही वजह है कि आज मैं इस मुकाम पर हूं।  

मेरे लिए इस फिल्म का हिस्सा बनना गर्व की बात : दमनप्रीत 
बाल कलाकार दमनप्रीत ने कहा कि इस फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस फिल्म से बहुत कुछ सीखा है। वहीं अभिनेता गुरप्रीत गुग्गी ने बताया कि उनका बेटा भी क्रिकेटर है, इसलिए वे जानते हैं कि एक क्रिकेटर के लिए बैट कितना मायने रखता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed