{"_id":"63f751f04a79d628f90217f0","slug":"kanungo-arrested-taking-bribe-of-50-thousand-rupees-in-malerkotla-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: मालेरकोटला में 50 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार, विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: मालेरकोटला में 50 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार, विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर दबोचा
Thu, 23 Feb 2023 05:18 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 23 Feb 2023 05:18 PM IST
सार
आरोपी कानूनगो के खिलाफ करमजीत सिंह निवासी गांव भैनी कलां ने शिकायत दी थी। पीड़ित का आरोप था कि उक्त कानूनगो उससे राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे से संबंधित फाइल को पास करने के एवज में दो लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विजिलेंस ब्यूरो ने मालेरकोटला के राजस्व ब्लॉक जमालपुरा में तैनात कानूनगो को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। आरोपी की पहचान विजय पाल निवासी गांव भरथला मंडेर मालेरकोटला के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ विजिजेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार निरोधी कानून के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
आरोपी कानूनगो के खिलाफ करमजीत सिंह निवासी गांव भैनी कलां ने शिकायत दी थी। पीड़ित का आरोप था कि उक्त कानूनगो उससे राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे से संबंधित फाइल को पास करने के एवज में दो लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
शिकायत की जांच करने के बाद लुधियाना रेंज की आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने ट्रैप लगाया। साथ ही कानूनगो को मौके पर ही 50,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया। यह सारी कार्रवाई सरकारी गवाहों की मौजूदगी में हुई है। याद रहे कि इसी तरह का एक मामला फिरोजपुर में भी सामने आया था। वहां पर भी विजिलेंस ने राजस्व विभाग के अधिकारी को रिश्वत लेते काबू किया था।
विज्ञापन