फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kannagi Devi Award to Haryana for improve the sex ratio

लिंगानुपात सुधार के लिए हरियाणा को मिला 'नारी शक्ति पुरस्कार'

Tue, 08 Mar 2016 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 08 Mar 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
Kannagi Devi Award to Haryana for improve the sex ratio
हरियाणा को कानगी देवी पुरस्कार - फोटो : amar ujala

हरियाणा ने वर्ष 2015 के दौरान लिंगानुपात सुधार के मामले में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए प्रतिष्ठित ‘नारी शक्ति पुरस्कार-2015’ (कानगी देवी अवार्ड) प्राप्त किया है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को नई दिल्ली में यह पुरस्कार प्रदान किया। हरियाणा सरकार की ओर से मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 22 जनवरी, 2015 को पानीपत में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का शुभारंभ किये जाने के बाद राज्य सरकार ने लड़कियों और महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाएं हैं। मुख्य सचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में उल्लेख किया था कि बेटियों को समान अधिकार दिए जाने चाहिए।
विज्ञापन


जन्म से ही उनकी उचित देखभाल करने के साथ-साथ उन्हें उचित शिक्षा भी दी जानी चाहिए। बीते 10 वर्ष से अधिक समय में पहली बार प्रदेश में दिसंबर, 2015 में जन्म लिंगानुपात ने 900 के आंकड़े को पार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार ने पूर्व गर्भाधान एवं पूर्व प्रसूति निदान तकनीक अधिनियम और मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी एक्ट को प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया हैं। गत नौ महीनों के दौरान इन अधिनियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध 194 से अधिक एफआईआर दर्ज की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed