फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kanhaiya banging lawyer Vikram said, Rahul Gandhi is a traitor

कन्हैया को पीटने वाला वकील विक्रम बोला, राहुल गांधी देशद्रोही

Sun, 28 Feb 2016 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Sun, 28 Feb 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
Kanhaiya banging lawyer Vikram said, Rahul Gandhi is a traitor

पटियाला हाउस में कन्हैया के साथ मारपीट करने वाले वकील विक्रम सिंह चौहान ने राहुल गांधी को लेकर चुभने वाली बात कही। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देशद्रोही है। उसने देशद्रोहियों का समर्थन किया है, इसलिए वह भी देशद्रोही है। उन्होंने कहा कि देश में जो भी देशविरोधी नारे लगाएगा उसका हाल भी कन्हैया जैसा ही होगा। देश में रहना है तो भारत माता की जय बोलनी होगी।

विज्ञापन


हरियाणा में रेवाड़ी जिले के टांकडी गांव निवासी एडवोकेट विक्रम सिंह चौहान उन तीन वकीलों में से एक है, जिन्होंने पटियाला कार्ट में 15 एवं 17 फरवरी को कन्हैया एवं पत्रकारों पर हमला किया था। इसी आरोप में दिल्ली पुलिस ने विक्रम चौहान को गिरफ्तार करने के बाद बेल पर छोड़ दिया था। चौहान शनिवार को एक स्कूल के कार्यक्रम में आए हुए थे।

विज्ञापन

बीजेपी से जुड़ा रह है एडवोकेट विक्रम सिंह चौहान

Kanhaiya banging lawyer Vikram said, Rahul Gandhi is a traitor

रेवाड़ी निवासी विक्रम सिंह चौहान गांव टांकडी का निवासी है। रेवाड़ी के सेंट्रल स्कूल से पढ़ाई एवं एलएलबी करने के बाद वह दिल्ली स्थित पटियाला कोर्ट में बतौर एडवोकेट प्रेक्टिस कर रहे हैं।

जेएनयू में संसद पर हमले के आरोपी अफजल गुरू के समर्थन में विश्वविद्यालय की छात्र इकाई के अध्यक्ष कन्हैया पर देशद्रोही नारे लगाने के आरोप में दिल्ली पुलिस 15 फरवरी को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करते वक्त विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में कुछ वकीलों ने कन्हैया से मारपीट की थी। तब ही बिक्रम सिंह चौहान सुर्खियों में आया था।

भाजपा के बड़े नेताओं के साथ फोटो मीडिया में आने के बाद उन पर भाजपा से जुड़ा होने का आरोप लगा था, हालांकि आज की बातचीत में उन्होंने इनसे इनकार करते हुए कहा कि वह देशभक्त है तथा जो भी देशद्रोही काम करेगा उसका हाल भी कन्हैया जैसा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed