फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kangana in trouble earlier also on issue of farmers, apologizing in Ropar of punjab, today woman slapped her

किसानों के मुद्दे पर पहले भी घिरी हैं कंगना: रोपड़ में माफी मांगकर हुई थीं रवाना, आज महिला जवान ने मारा थप्पड़

Thu, 06 Jun 2024 07:40 PM IST
नवीन दलाल ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा)
ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 06 Jun 2024 07:40 PM IST
सार

भाजपा नेता और फिल्म अभिनेत्री पद्मश्री कंगना रनौत विवादों से पुराना नाता रहा है। कंगना रनौत विवादों को लेकर हमेशा चर्चा का विषय बनीं रहती है। किसानों ने बयानबाजी को लेकर कंगना को पहले भी घेरा है।

विज्ञापन
Kangana in trouble earlier also on issue of farmers, apologizing in Ropar of  punjab, today woman slapped her
किसानों से माफी मांगने के बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसानों के खिलाफ बयानबाजी को लेकर कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला जवान ने थप्पड़ मारा है। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसानों के मुद्दे पर कंगना घिरी हों। इससे पहले भी कंगना रनौत को किसान यूनियनों ने कीरतपुर साहिब में दो घंटे तक घेरे रखा था। इस दौरान कंगना रनौत मनाली से मुंबई जाने के लिए चंडीगढ़ हवाई अड्डे जा रही थीं। सूचना मिलने पर किसानों ने बुंगा साहिब के नजदीक कंगना की गाड़ी को घेर लिया और जमकर प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन


विज्ञापन


किसान माफी मांगवाने की जिद्द पर अड़े
पंजाब पुलिस के कई सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने किसानों को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन किसान माफी मांगवाने की जिद्द पर अड़े रहे। वहीं, महिलाओं ने भी कंगना की गाड़ी के आगे रोष व्यक्त कर माफी मांगने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कंगना ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट से कार में बैठकर लाइव किया और पोस्ट किया कि उनको किसानों के नाम पर घेर लिया गया है। जब पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे तो कंगना रनौत के मैनेजर ने कंगना से बात की तो इस बात के लिए वह राजी हुईं कि वह किसान महिलाओं से माफी मांगती हैं।

जिसके बाद कंगना ने एक महिला को गाल पर हाथ लगाते हुए कहा कि तुम मेरी मां जैसी हो मुझे जाने दो। इस दौरान कंगना द्वारा जारी एक वीडियो में कंगना ने महिला से कहा कि मेरे शब्द आपके लिए नहीं, शाहीन बाग के बारे में थे। इसके बाद महिलाएं शांत हुईं और कंगना को बाहर निकलने को कहा। कंगना बाहर निकलीं, उन्होंने हाथ हिलाया और कंगना ने माफी मांग ली। बता दें कि कंगना ने कई बार पंजाब की किसान महिलाओं पर विवादित टिप्पणी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed