{"_id":"5e9cad148ebc3e768b49967b","slug":"kanak-could-not-bid-due-to-two-days-stock-clearance-chandigarh-news-pkl372853092","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन के स्टॉक क्लियरेंस नहीं होने से कनक की नहीं लग पाई बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन के स्टॉक क्लियरेंस नहीं होने से कनक की नहीं लग पाई बोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। ग्रेन मार्केट सेक्टर-39 में दो दिन का कनक स्टॉक क्लियर नहीं हो पाने के कारण चौथे दिन रविवार को कनक की बोली नहीं आयोजित की गई। इस कारण से किसान कनक से भरे हुए वाहन मार्केट परिसर में खड़ा कर घर चले गए। कनक की सुरक्षा के लिए मार्केट कमेटी की ओर से सुरक्षा गार्डों की तैनाती कर दी गई है। हालांकि पूर्व में ही कमेटी की ओर से रविवार को कनक की बोली नहीं होने की सूचना जमींदारों को दे दी थी।
वीरवार से ग्रेन मार्केट सेक्टर-39 में कनक की खरीद फरोख्त की जा रही है। इस बार यूटी प्रशासन ने कनक खरीद का न्यूनतम मूल्य 1925 रुपये निर्धारित किया है। साथ ही 1.5 लाख क्विंटल कनक खरीद का लक्ष्य प्रशासन ने निर्धारित किया है। अब तक लगभग 300 मीट्रिक टन कनक की खरीद की जा चुकी है। कुछ काश्तकारों का स्टॉक भी मार्केट परिसर में लगा है, जिसका क्लियरेंस अभी नहीं हो पाया है। इस कारण से रविवार को मार्केट कमेटी द्वारा कनक खरीद की बोली नहीं लगाई गई।
जिन किसानों को इसकी सूचना थी वह तो मार्केट नहीं पहुंचे, जिन काश्तकारों को सूचना नहीं मिली थी वह कनक के साथ मंडी पहुंचे। बोली नहीं लगने के कारण कनक से भरे हुए वाहन किसान मंडी में छोड़ गए। कनक की सुरक्षा के लिए कमेटी की तरफ से सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
बॉक्स
धूप में सुखाते रहे कनक
बेमौसम हो रही बारिश से किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। शनिवार को भी हुई बारिश से किसानों सहित कमीशन एजेंट्स को काफी नुकसान हुआ। मार्केट परिसर में खुले में पड़ा कनक बारिश से गीला हो गया, जिसको रविवार को कमीशन एजेंट और काश्तकार धूप में सुखाते हुए दिखाई दिए।