{"_id":"57629b6a4f1c1b387a11b717","slug":"kamalnath-resigned-from-congress-inchargship-punjab-congress-cm-parkash-singh-badal-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलनाथ के पंजाब प्रभारी पद से इस्तीफे पर CM का बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलनाथ के पंजाब प्रभारी पद से इस्तीफे पर CM का बड़ा बयान
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर)
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:17 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब कांग्रेस प्रभारी के पद से पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ के इस्तीफे के बाद सीएम बादल ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि कमलनाथ के इस्तीफा देने से इस बात पर मोहर लग गई है कि 84 दंगा कांग्रेस की साजिश का हिस्सा था। कमलनाथ की अंतरात्मा ने उन्हें झंझोरा कि इन दंगों में वह भी शामिल थे, इसलिए वह सूबे के लोगों के सामने आने की हिम्मत न जुटा पाए। क्योंकि वह समझते हैं कि प्रदेश के लोग खासकर सिख उन्हें और कांग्रेस पार्टी को कभी माफ नहीं करेंगे।
सीएम ने वीरवार को मलोट हलके के गांव महराजवाला में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस करना कैप्टन अमरिंदर सिंह का अपने दरबार लगाने की घोषणा से भागने का ढोंग है। कैप्टन पंजाब की गर्मी को बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। राष्ट्रीय हवाबाजी नीति 2016 को सूबे के लिए वरदान बताते हुए सीएम ने उम्मीद जताई कि जालंधर के पास आदमपुर हवाई अड्डा जल्द शुरू हो जाएगा। सूबा सरकार केंद्र के पास इस मामले को निरंतर उठाती रही है। अब एनडीए सरकार ने इस पर मोहर लगाते हुए पंजाब को बड़ा तोहफा दिया है।
‘धान सीजन में किसानों को मिलेगी निर्विघ्न बिजली’
मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि सूबा सरकार ने धान सीजन के दौरान किसानों को लगातार बिजली मुहैया करवाने के लिए व्यापक प्रबंध किए हुए हैं। इस बारे में पंजाब राज्य पावर कार्पोरेशन को जरूरी हिदायतें जारी कर दी गई हैं। सीएम ने वीरवार को गांव रूपाणा, महराजवाला, खाने की ढाब समेत कई गांवों में संगत दर्शन कर विकास कार्यों के लिए ग्रांटों की घोषणा की।
विज्ञापन
इस मौके पर विधायक हरप्रीत सिंह, पंजाब एग्रो के चेयरमैन जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली, सांसद शेर सिंह घुबाया, चेयरमैन बसंत सिंह कंग, जत्थेदार नवतेज सिंह काउणी, सोई मालवा जोन-1 के अध्यक्ष रोबिन बराड़, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव केजेएस चीमा, डीसी सुमित जारंगल, एडीसी (विकास) कुलवंत सिंह, एसएसपी गुरप्रीत सिंह गिल मौजूद थे।