{"_id":"2fdd11a4960297c9912b984363d326ea","slug":"kamal-sharma-criticized-arvind-kejriwal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक संतुलन खो चुके हैं केजरीवाल: कमल शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक संतुलन खो चुके हैं केजरीवाल: कमल शर्मा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 16 Dec 2015 08:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति प्रयोग किए गए शब्दों पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
उन्होंने केजरीवाल के इस व्यवहार को मानसिक संतुलन बिगड़ने की निशानी बताया है। मांग की है कि केजरीवाल बिना देरी के इसके लिए माफी मांगें।
यहां जारी एक बयान में शर्मा ने कहा कि सीबीआई स्पष्ट कर चुकी है कि छापे दिल्ली सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री कार्यालय में बैठने वाले एक सचिव स्तर के आईएएस अधिकारी के खिलाफ थे। उस अधिकारी पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप हैं।
विज्ञापन
कमल शर्मा ने केजरीवाल के उस दावे को हास्यास्पद बताया, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि सीबीआई ने दिल्ली जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के कथित घोटाले से जुड़ी फाइलें गायब करने के लिए छापामारी की, ताकि केंद्रीय मंत्री अरुण जेतली को बचाया जा सके।
विज्ञापन
कमल ने कहा कि डीडीसीए का मामला दिल्ली सरकार के नहीं, बल्कि केंद्र के अधिकार क्षेत्र में आता है। इसीलिए इससे जुड़ी फाइलें दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय में हो ही नहीं सकतीं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा ने प्रश्न किया है कि एक तरफ तो केजरीवाल भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर भ्रष्टाचार के आरोपी अधिकारी पर की जाने वाली कार्रवाही को लेकर अनावश्यक हो-हल्ला मचा रहे हैं?