फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kalyani Singh got confused in answering 9 out of 12 questions

Chandigarh News: कल्याणी सिंह ने 12 में से 9 सवालों के जवाब में किया भ्रमित

Thu, 10 Oct 2024 06:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Kalyani Singh got confused in answering 9 out of 12 questions
चंडीगढ़। सिप्पी सिद्धू हत्याकांड में आरोपी कल्याणी सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को सीबीआई अदालत में कल्याणी सिंह का पॉलीग्राफ टेस्ट करने वाले मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञ व नई दिल्ली सीबीआई के सीएफएसएल के डिप्टी डायरेेक्टर डॉ. आमोद कुमार सिंह के बयान दर्ज किए गए। उन्होंने अपने बयानों में बताया कि कल्याणी सिंह से पॉलीग्राफ टेस्ट में 12 सवाल पूछे गए थे, जिसमें से उसने 9 सवालों के जवाब में भ्रमित किया। वीरवार को फिर पॉलीग्राफ टेस्ट करने वाले मनोवैज्ञानिक के बयान दर्ज होंगे। वहीं, आरोपी पक्ष की ओर से क्रास एग्जामिनेशन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

सीबीआई की ओर से मामले में नामजद आरोपी कल्याणी सिंह व उसके पिता परमिंदर सिंह का पॉलीग्राफ टेस्ट करवाया गया था। यह टेस्ट डॉ. आमोद कुमार सिंह ने किया था। उन्होंने अदालत को बताया कि वह मौजूदा समय में सीएफएसएल में बतौर डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने 25 जुलाई 2003 को सीएफएसएल, सीबीआई, नई दिल्ली में झूठ पकड़ने वाले डिवीजन में वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (ग्रेड-2) के रूप में कार्यभार संभाला और तब से फोरेंसिक मनोवैज्ञानिक के क्षेत्र में उसी डिवीजन में काम कर रहे हैं। उन्होंने विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों की ओर से उनके डिवीजन में 1300 मामलों में 3300 से अधिक विषयों की जांच की है। उनके पास सीबीआई चंडीगढ़ ने कल्याणी सिंह और परमिंदर सिंह की पॉलीग्राफ जांच का अनुरोध किया था।
विज्ञापन

उन्होंने कल्याणी सिंह की पॉलीग्राफ जांच 13 नवंबर 2017 और परमिंदर सिंह की पॉलीग्राफ जांच 13 व 14 नवंबर और 19 जनवरी 2018 को की थी। पॉलीग्राफ जांच में कल्याणी सिंह से 12 प्रासंगिक प्रश्न पूछे गए, जिनका उत्तर उन्होंने नहीं के रूप में दिया। कल्याणी सिंह के पॉलीग्राफ का विश्लेषण किया गया। इसके बाद रिपोर्ट तैयार की गई कि प्रश्न संख्या 1 से 9 पर उनके जवाब भ्रामक पाए गए। तीन प्रश्नों 10 से 12 पर उनके जवाब अनिर्णायक रहे। इन सभी पहलुओं का उल्लेख उपरोक्त रिपोर्ट में विस्तार से किया गया। हालांकि, विशेषज्ञ के बयान पूरे नहीं हो सके। इसके चलते वीरवार को फिर मामले में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed