फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kalyani refuses to undergo narco test, car used in murder recovered

कल्याणी ने नार्को टेस्ट कराने से किया इनकार, हत्या में इस्तेमाल कार बरामद

Tue, 21 Jun 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Kalyani refuses to undergo narco test, car used in murder recovered
चंडीगढ़। राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज और वकील सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी सिद्धू की हत्यारोपी कल्याणी सिंह ने नारको टेस्ट कराने से इनकार कर दिया। वह लगातार खुद को बेकसूर बता रही है। इतना ही नहीं वह सीबीआई के सवालों के जवाब देने में टालमटोल कर रही है। कल्याणी दो दिन के रिमांड पर है। रिमांड खत्म होने के बाद सीबीआई उसे मंगलवार को अदालत में पेश करेगी। वहीं, सीबीआई ने वारदात में इस्तेमाल एक कार बरामद कर ली है। दूसरे वाहन की तलाश जारी है। सीबीआई के मुताबिक, दोनों आरोपी अलग-अलग वाहन से वारदात स्थल पर आए थे।
विज्ञापन

सीबीआई का दावा है कि कल्याणी और एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर सिप्पी सिद्धू की हत्या की है। दूसरा आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। फुटेज में वह वारदात वाले दिन घटनास्थल के पास से चेहरा ढक कर जाता दिखा है। सीबीआई ने अब उसकी पहचान कर ली है और उसकी तलाश में अलग-अलग राज्यों में दबिश दे रही है। हालांकि सीबीआई ने दूसरे आरोपी के नाम का खुुलासा अभी नहीं किया है। सीबीआई के अनुसार सिप्पी की हत्या करते हुए कल्याणी व दूसरे आरोपी को एक गवाह ने देखा है। इसके सबूत सीबीआई के पास हैं, फिर भी कल्याणी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रही। बता दें कि 20 सितंबर 2015 को सेक्टर-27बी के पार्क में सिप्पी की चार गोलियां मारकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन

बॉक्स
कल्याणी को घटनास्थल पर लेकर गई सीबीआई
कल्याणी को घटनास्थल और हत्या से जुड़ी अन्य जगहों पर ले जाया गया लेकिन वह वारदात के बारे में सीबीआई को कुछ नहीं बता रही। सीबीआई ने रविवार को कल्याणी के साथ हत्या में शामिल आरोपी का पता लगाने, हथियार बरामद करने, वाहन बरामद करने और कल्याणी को साथ सेक्टर-27 स्थित घटनास्थल पर ले जाने के लिए अदालत से रिमांड मांगा था। सीबीआई कल्याणी को देर रात सेक्टर-27बी स्थित उस पार्क में लेकर गई, जहां सिप्पी की हत्या हुई थी। सीबीआई ने अदालत से कल्याणी को सिप्पी के ऑफिस, पंजाब यूनिवर्सिटी, सेक्टर-19 और कल्याणी के कॉलेज ले जाने के लिए रिमांड मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed