फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kalyani files bail plea in court in Sippy Sidhu murder case

सिप्पी सिद्धू की हत्या के मामले में कल्याणी ने अदालत में दायर की जमानत याचिका

Tue, 05 Jul 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Kalyani files bail plea in court in Sippy Sidhu murder case
चंडीगढ़। राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज और वकील सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू उर्फ सिप्पी की हत्या के मामले में जज की बेटी कल्याणी सिंह ने जिला अदालत में जमानत याचिका दायर की है। अदालत ने याचिका पर सुनवाई करते हुए इस मामले में सीबीआई को नोटिस जारी कर 8 जुलाई तक जवाब मांगा है। सीबीआई के जवाब के बाद अदालत जमानत याचिका पर फैसला सुनाएगा।
विज्ञापन

जमानत याचिका में कल्याणी के वकील ने उसे बेकसूर बताया है। कहा कि कल्याणी को सीबीआई ने गलत तरीके से फंसाया है। रिमांड के दौरान भी सीबीआई उससे कुछ बरामद नहीं कर सकी। इस मामले में पहले ही जांच हो चुकी है। पुलिस ने जो सबूत जुटाए थे, वह सीबीआई को दिए जा चुके हैं इसलिए कल्याणी को जमानत मिलनी चाहिए। बता दें 20 सितंबर 2015 को सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू उर्फ सिप्पी सिद्धू की हत्या सेक्टर-27 स्थित पार्क में गोलियां मारकर की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed