{"_id":"5c4a0077bdec2273724c4096","slug":"kalraj-mishra-says-bjp-government-again-in-2019-with-majority","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलराज मिश्र का बड़ा बयान, कहा- 2019 में 2014 से भी ज्यादा बहुमत से आएगी भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलराज मिश्र का बड़ा बयान, कहा- 2019 में 2014 से भी ज्यादा बहुमत से आएगी भाजपा सरकार
Fri, 25 Jan 2019 09:30 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 25 Jan 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा लोकसभा प्रभारी कलराज मिश्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा हरियाणा लोकसभा प्रभारी कलराज मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सकारात्मक विचारों की सरकार बनी है। भाजपा के शासनकाल में प्रत्येक वर्ग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता और जनसमर्थन से विरोधी दलों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
इसलिए विरोधी दल भाजपा के विजयी रथ को रोकने के लिए महागठबंधन करने के लिए मजबूर हुए हैं। लेकिन भाजपा का गठबंधन किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं बल्कि जनता के साथ है। इसलिए भाजपा विरोधियों के इस महागठबंधन से डरने वाली नहीं है। 2019 में 2014 से भी ज्यादा बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हरियाणा में मनोहरलाल के नेतृत्व वाली सरकार ने भ्रष्टाचार और जात-पांत से रहित शासन देने का काम किया है। मनोहरलाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छूने का काम किया है। भाजपा सरकार ने पारदर्शी तरीके से युवाओं को नौकरियां देकर राजनीति के मायने बदल दिए हैं। अब युवाओं को नौकरियों के लिए राजनेताओं के पीछे घूमने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन