फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kalka to katra express train now delay due to assembly election in jammu

वैष्णो देवी जाने वालों की गुड न्यूज लेट

Sat, 08 Nov 2014 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 08 Nov 2014 10:37 PM IST
विज्ञापन
kalka to katra express train now delay due to assembly election in jammu

ट्राइसिटी के लोगों को अब ट्रेन से जम्मू या कटरा तक जाने के लिए तीन महीने का इंतजार और करना पड़ सकता है। कटरा के लिए ट्रेन अब अगले साल ही चलेगी।

विज्ञापन


रेलवे ने इस ट्रेन को 11 नवंबर से चलाने का फैसला लिया था और इसकी तैयारी भी हो गई थी, लेकिन, रेल मंत्रालय ने बाद में जम्मू-कश्मीर में चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुए इस ट्रेन को 11 नवंबर से चलाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


रेलवे के अधिकारियों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रक्रिया दिसंबर के अंत में खत्म होगी। ऐसे में यह ट्रेन अब अगले साल जनवरी या फरवरी में ही चलने की उम्मीद है। 

ट्रेन को चलाने की योजना स्थगित

kalka to katra express train now delay due to assembly election in jammu

उधमपुर-कटड़ा रेल लिंक पर ट्रेनों के चलने के बाद से ही ट्राइसिटी के लोग कालका-कटरा एक्सप्रेस के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। पहले रेलवे ने इसे सितंबर में चलाने की तैयारी की थी, लेकिन तब भी अंतिम समय में इस ट्रेन को चलाने की योजना को स्थगित कर दिया गया।

ध्यान रहे कि चंडीगढ़ के सांसद और पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने फरवरी, 2013 के रेल बजट में कालका-कटरा के बीच सप्ताह में दो दिन ट्रेन चलाने की घोषणा की थी। इस बजट में घोषित हुए अन्य सभी ट्रेनें चल चुकी हैं, लेकिन कालका-कटरा एक्सप्रेस के शुरू होने में हर बार अड़चन आ जाती है।

जम्मू के लिए भी सीधी ट्रेन

kalka to katra express train now delay due to assembly election in jammu

कालका से कटरा के बीच ट्रेन के शुरू होने से ट्राइसिटी के यात्रियों को जम्मू के लिए भी सीधी ट्रेन मिल जाएगी। अभी उन्हें जम्मू के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए अंबाला जाना पड़ता है और जिन जिन यात्रियों को वैष्णो देवी जाना होता है उन्हें भी जम्मू से कटड़ा तक बसों में जाना पड़ता है।

कालका-कटड़ा एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन चलेगी। यह ट्रेन कालका से हर मंगलवार और शुक्रवार को शाम सात बजे चलेगी। इस संबंध में अंबाला मंडल के डीआरएम अनिल कठपाल ने कहा कि चुनाव आचार संहिता के कारण कालका-कटरा एक्सप्रेस को 11 से चलाने का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। चुनाव आचार संहिता हटने के बाद ही यह ट्रेन चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed