फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kalka-shimla train stopped on track due to problem

फिर थमे शिमला-कालका ट्रेन के पहिए, पढ़ें मामला

Sun, 22 Mar 2015 01:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sun, 22 Mar 2015 01:58 PM IST
विज्ञापन
kalka-shimla train stopped on track due to problem

शिमला-कालका ट्रेन के पहिए एक बार फिर ट्रैक पर ही फंस गए। घंटों ट्रैक पर ट्रेन 500 यात्री लिए खड़ी रही। हादसा सनातन धर्म मंदिर रबौण के पास शनिवार को हुआ। रेलवे ट्रैक पर अचानक पेड़ गिर गया और शिमला-कालका रेल मार्ग पर करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन


उधर से रोज की तरह पहली ट्रेन रवाना हो चुकी थी, लेकिन ट्रैक बाधित होने की सूचना मिलते ही उसे बड़ोग रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। इस ट्रेन में 500 यात्री सवार थे।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, पांच बजे रेल ट्रैक बाधित होने की सूचना सैर करने वाले कुछ लोगों ने बड़ोग स्टेशन पर दी। कहा गया कि रबौण मंदिर के पास पेड़ ट्रैक पर गिरा है। स्पॉट पर रेल कर्मी को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पुख्ता होने पर टीम को पेड़ काटने के लिए रवाना किया गया। काफी मशक्कत के बाद पेड़ को ट्रैक से हटाया गया। करीब 7 बजे रेल कर्मियों को रास्ता साफ होने की सूचना दी गई। उसके बाद स्टेशन से रेल छोड़ी गई।


बेतरतीब कटान से खतरा
ट्रैक के इर्द-गिर्द बेतरतीब कटान से मलबा गिरने की समस्या से ट्रेन बाधित होती है। वहीं भारी बारिश और कटान से पेड़ गिरने की घटनाएं आम हो रही हैं। इससे पहले भी कुमारहट्टी और धर्मपुर में कई बार पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed