फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kalka-New Delhi Shatabdi will run from 9th February

राहत : नौ फरवरी से दौड़ेगी कालका-नई दिल्ली शताब्दी, जानें किस नंबर से मिलेगा रिजर्वेशन

Fri, 05 Feb 2021 04:02 PM IST
निवेदिता वर्मा माई सिटी रिपोर्टर/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/कालका
माई सिटी रिपोर्टर/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/कालका Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 Feb 2021 04:02 PM IST
विज्ञापन
Kalka-New Delhi Shatabdi will run from 9th February
शताब्दी - फोटो : फाइल फोटो

चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वालों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने कालका से नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी को दोबारा चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन नौ फरवरी से शुरू होगी। करीब आठ माह बाद यह ट्रेन नई दिल्ली से चलेगी जो नौ फरवरी को कालका पहुंचकर चंडीगढ़ होते हुए दिल्ली वापस जाएगी। इस ट्रेन के चलने से सुबह यात्रा करने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी। वहीं चंडीगढ़ के लोगों को अभी चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी के लिए इंतजार करना होगा। 

विज्ञापन


अंबाला मंडल की ओर से जारी आदेश के अनुसार ट्रेन अपने पुराने नंबर 12005/12006 से नहीं बल्कि नए नंबर 02005 से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेगी और वापसी में कालका रेलवे स्टेशन से 02006 नंबर के साथ दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में 17 कोच होंगे। इसके अलावा और कोई फेरबदल नहीं किया गया है। यह जानकारी अंबाला के डीआरएम गुरिंदर मोहन सिंह ने दी।
विज्ञापन



यह होगा सुबह की शताब्दी का रूट
02005 नई दिल्ली कालका शताब्दी स्पेशल ट्रेन आठ फरवरी को नई दिल्ली से शाम 05:15 पर चलेगी और पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला छावनी से होकर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से होते हुए रात 9:15 बजे कालका रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, 02006 कालका-नई दिल्ली शताब्दी ट्रेन नौ फरवरी को कालका से सुबह 06:15 बजे चलेगी और सुबह 10:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी चल रही है सिर्फ एक शताब्दी
बता दें कि अभी कालका से सिर्फ एक शताब्दी का संचालन किया जा रहा है। जो सुबह 7:40 पर नई दिल्ली से कालका के लिए निकलती है और यहां दिन में 11:50 पर पहुंचती है। इसके अलावा यही ट्रेन कालका से शाम को 5:45 पर चलती है और रात 9:40 पर नई दिल्ली पहुंचती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed