{"_id":"6ad293ff01f04bc2ab08a9ff","slug":"kalibari-pandal-decorated-devotees-from-across-the-city-flock-in-on-mahashashti-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1151457-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सजा कालीबाड़ी का पंडाल, महाषष्ठी पर शहरभर से उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सजा कालीबाड़ी का पंडाल, महाषष्ठी पर शहरभर से उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में शुक्रवार को महाषष्ठी के साथ दुर्गा पूजा उत्सव का शुभारंभ हो गया। सेक्टर-47 स्थित कालीबाड़ी और सेक्टर-35 स्थित बंग भवन में मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दोनों स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। कालीबाड़ी में कोणार्क सूर्य मंदिर की तर्ज पर तैयार भव्य पंडाल और रंग-बिरंगी रोशनी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।
कालीबाड़ी में सुबह बोधन, आमंत्रण और अधिवास सहित धार्मिक अनुष्ठान किए गए। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। कालीबाड़ी चंडीगढ़ के अध्यक्ष प्रणोब सेन ने बताया कि पूजा की तैयारियां पूरी हैं। महाषष्ठी से शुरू हुआ उत्सव 21 अक्तूबर को महादशमी तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन पूजा, आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। ट्राइसिटी से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
बंग भवन में 60 कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा
सेक्टर-35 स्थित बंग भवन में पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। यहां पांच से 85 वर्ष तक की आयु के 60 कलाकारों ने सत्य रूपा सनातनी नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। आदि शंकराचार्य के दर्शन ‘ब्रह्म सत्य जगत मिथ्या’ पर आधारित इस प्रस्तुति में नृत्य और अभिनय के माध्यम से आध्यात्मिक विचार दर्शाए गए।
विज्ञापन
बंगिया सांस्कृतिक सम्मिलनी के उपाध्यक्ष भवानी पाल ने बताया कि उत्सव में धार्मिक परंपराओं के साथ बंगाली संस्कृति और कला को भी मंच दिया जा रहा है। देवांगी सेन ने दुर्गा, कुणाल ने महिषासुर, विश्वजीत सेन ने मंडन मिश्र, शिवाशीष दासगुप्त ने शंकराचार्य और आशिमा आधा ने उमा भारती की भूमिका निभाई। आगामी दिनों में भी धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।