फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police busted prostitution racket in a hotel in Chandigarh

भंडाफोड़: बहला-फुसला कर चंडीगढ़ लाई जाती थीं युवतियां, होटल में काम के नाम पर करवाते थे जिस्मफरोशी

Mon, 18 Sep 2023 04:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 18 Sep 2023 04:44 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि मुस्लिम हुसैन होटल का सह-मालिक है और अपने भाई मुजाहिद के साथ यहां होटल चलाता है। वह असम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार से युवतियों को बहला-फुसला कर चंडीगढ़ लाते थे।

विज्ञापन
Police busted prostitution racket in a hotel in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-36 थाना पुलिस ने कजहेड़ी के एक होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़ कर सह-मालिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही एक युवती को मुक्त करवाया। आरोपी दूसरे राज्यों से बहला-फुसलाकर युवतियों को चंडीगढ़ लाते थे और उन्हें वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेल देते थे।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान जिला श्रावस्ती (यूपी) निवासी संदीप और कजहेड़ी निवासी मुस्लिम हुसैन उर्फ शाहिद के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 370, 370ए (2) तथा 120बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर-36 थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कजेहड़ी के होटल में देह व्यापार का धंधा चलता है। ऐसे में यहां होटल नितेश पैलेस में दबिश देकर पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया। जांच में सामने आया है कि आरोपी लड़कियों को होटल में नौकरी दिलवाने के नाम पर चंडीगढ़ लाते थे और उनसे जबरन देह व्यापार करवाते थे। होटल से मुक्त कराई गई युवती को पुलिस ने नारी निकेतन, सेक्टर-26 भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मुस्लिम हुसैन होटल का सह-मालिक है और अपने भाई मुजाहिद के साथ यहां होटल चलाता है। वह असम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार से युवतियों को बहला-फुसला कर चंडीगढ़ लाते थे।

चंडीगढ़ में होटल की नौकरी का लालच देकर युवतियों को काम पर रखा जाता था, फिर उनसे जबरन देह व्यापार कराया जाता था। आरोपियों की मदद रोहिणी (नई दिल्ली) निवासी राजू नामक शख्स करता था। पकड़े गए दोनों आरोपियों को रविवार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से मुस्लिम हुसैन को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अब पुलिस को मामले में राजू की तलाश है।

अगस्त में भी कजहेड़ी के होटल पुलिस ने मारा था छापा

बीते अगस्त माह में भी सेक्टर-36 थाना पुलिस ने कजहेड़ी के होटल मान में मानव तस्करी से जुड़े एक गिरोह का पर्दाफाश कर मैनेजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। एक युवती को भी मुक्त कराया गया था। वह गिरोह भी दूसरे राज्यों की युवतियों को चंडीगढ़ लाकर उनसे जबरन देह व्यापार करा रहा था।

मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिला बलरामपुर (यूपी) निवासी होटल मैनेजर सुनील कुमार, पठानकोट (पंजाब) निवासी जसबीर कुमार और जिला अमेठी (यूपी) निवासी बृजेश कुमार के रूप में हुई थी। पूछताछ में सामने आया था कि होटल का मालिक राज उर्फ रामू इस गिरोह का सरगना है और प्रबंधक सुनील कुमार समेत रसोइया जसबीर व बृजेश अन्य राज्यों की जरूरतमंद लड़कियों को नौकरी का लालच देकर चंडीगढ़ ले आते थे और उनसे जबरन अनैतिक काम कराते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed