फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kaithal's five families rescued from Srinager

श्रीनगर एयरपोर्ट पहुंचे कैथल के पांच परिवारों के सदस्य

Sun, 14 Sep 2014 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल Updated Sun, 14 Sep 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
Kaithal's five families rescued from Srinager
कैथल। सप्ताह भर से श्रीनगर के सोपोर जिले में फंसे कैथल के पांच परिवारों को सुरक्षित निकाल कर एयरपोर्ट पर पहुंचा दिया गया है। अब उन्हें फ्लाइट की टिकटें लेने में परेशानी आ रही हैं।
विज्ञापन


उन्हें रविवार तक टिकट मिलने की संभावनाएं हैं। फिल्हाल सभी एयरपोर्ट पहुंच कर सुरक्षित हैं। विदित रहे कि कैथल जिले के प्रवीण गुप्ता, सुनील कुमार, संजीव कुमार, नीरज कुमार, बृजमोहन अपने परिवारों के 21 सदस्यों के साथ कश्मीर घूमने गए थे। उन्हें आठ सितंबर को लौटना था। लेकिन बाढ़ के कारण वे वहीं फंस कर रह गए। श्रीनगर एयरपोर्ट पर पहुंचे प्रवीण गुप्ता ने दूरभाष पर ‘अमर उजाला’ को बताया कि वे सोमवार से ही सोपोर तहसील में स्थित होटल कश्मीर होली-डे इन में फंसे थे। वहां पहले दिन ही होटल संचालक ने गैस खत्म होने के चलते खाना उपलब्ध करवाने से हाथ खड़े कर दिए थे। इस कारण उन्हें आस-पास के लोगों से आटा, दाल एवं चावल मांग कर खाने का काम चलाना पड़ा। वे वहां सामान मांग कर लाते थे तथा लकड़ियों पर खुद ही पकाकर खाते थे।
विज्ञापन


पूरा सप्ताह भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन स्थानीय लोगों ने उनका काफी सहयोग किया। उन्होंने उन्हें राशन उपलब्ध करवाया। उन्हें शनिवार सुबह सीआरपीएफ की गाड़ियों की सहायता से वहां से निकाला गया। वहां से करीब 50 किलोमीटर स्थित राजभवन ले जाया गया। जहां से करीब 4 घंटे के इंतजार के बाद हेलिकॉप्टर में एयरलिफ्ट के लिए उनका नंबर आया। दोपहर को वे श्रीनगर एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। लेकिन यहां हजारों की संख्या में भीड़ है। ज्यादातर लोग बिहार से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना संभाले है मोर्चा
प्रवीण गुप्ता ने कहा कि कश्मीर में स्थानीय प्रशासन का कोई अता-पता नहीं है। केवल सेना ही सभी जगह मोर्चा संभाले हुए है। एक दिन भी स्थानीय स्तर पर कोई अधिकारी या नेता लोगों का हाल-चाल जानने नहीं आया। सेना ही लोगों के लिए संकट मोचन बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed