कांग्रेस-भाजपा के नए प्रभारी तय, शकील हटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने मध्यप्रदेश के कद्दावर नेता और उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को राज्य का चुनाव प्रभारी बनाया है। जल्दी ही महाराष्ट्र के लिए भी चुनाव प्रभारी की घोषणा करेगी।
पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने विजयवर्गीय को हरियाणा का चुनाव प्रभारी बनाया है। विजयवर्गीय को बेहतर रणनीतिकार के साथ ही बेहतर प्रबंधक माना जाता है।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भी विजयवर्गीय ने बेहतर रणनीतिकार की भूमिका निभाई थी। माना जा रहा है कि इसी विशेषता के कारण उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है।
अजय माकेन कांग्रेस के प्रभारी
हरियाणा के कांग्रेस प्रभारी महासचिव शकील अहमद के विदेश जाने के चलते कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनकी गैर मौजूदगी में पार्टी महासचिव अजय माकन को उनके आने तक प्रदेश का प्रभार दिया है। शकील अहमद पंजाब के भी प्रभारी हैं।
लेकिन हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे की प्रक्रिया शुरू हो गई है, इसलिए चुनावी राज्य की अहमियत को देखते हुए अजय माकन को यह जिम्मेदारी दी गई है। माकन अभी कांग्रेस के संचार और प्रकाशन विभाग के अध्यक्ष हैं।