{"_id":"a3ac64aadcbcc61398507a74b1694be6","slug":"kahanwwan-gurdaspur-couple-son-attack-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति और बेटे पर हमला, गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपति और बेटे पर हमला, गंभीर
अमर उजाला, काहनूवान (गुरदासपुर)
Updated Fri, 08 Aug 2014 10:53 PM IST
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन भैणी मीयां खां के गांव राजपुरा के डेरों पर रहने वाले एक परिवार पर वीरवार रात अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमले में दंपति और उनका बेटा घायल हो गए।
किसान के भाई जसपाल सिंह ने बताया कि वीरवार रात 11 बजे उनके भाई कुलवंत सिंह की पत्नी की चीखें सुनकर जब वह उनके घर पहुंचे तो उनका भाई-भाभी और बेटा खून से लथपथ थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
वे अपने भाई कुलवंत सिंह पुत्र श़िगारा सिंह, भाभी इन्द्रजीत कौर व भतीजे जगप्रीत सिंह को तुरंत प्राथमिक सेहत केंद्र भैणीमीयां खां लेकर पहुंचे। वहां कोई डाक्टर न होने के कारण उन्होंने घायलों को सठियाली स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया। घायलों के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि उनकी किसी से न तो कोई दुश्मनी है न ही रंजिश।
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन के एसएचओ तरसेम मसीह ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। डीएसपी जैमल सिंह ने बताया कि घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उनके बयान मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में लिखने के बाद ही पूरी जांच करके मामला दर्ज किया जाएगा।