फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kacchipudi dance in tagore theatre

टैगोर में कुचिपुड़ी का शानदार नृत्य

Thu, 31 Oct 2019 02:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
kacchipudi dance in tagore theatre
चंडीगढ़। चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी की ओर से चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में पहले दिन कुचिपुड़ी नृत्य संध्या का आयोजन किया गया। कुचिपुड़ी नृत्य में नई दिल्ली के सुरम्य ग्रुप की प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया। इसका नेतृत्व मीनू ठाकुर ने किया। इस टीम में गरिमा, भावना, तनुश्री, दीपशिखा, डॉयल और सुश्री शामिल रहीं।
विज्ञापन

सुरम्य ग्रुप की इस प्रस्तुति में गणेश वंदना से लेकर महिषासुर मर्दिनी का वर्णन किया गया। इसमें कई अलग-अलग रंग प्रस्तुत किए गए। इसकी शुरुआत खरवम स्थूल तनु वंदे सुन्दरम मोदक प्रियम से हुई। इसमें ग्रुप के सदस्यों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके बाद नवग्रह कथा को कुचिपुड़ी नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इसमें स्वर्ण कांति दिवाकर ग्रह विभम को पेश किया गया। इसके बाद रोहिणी और चंद्रमा के विवाह प्रसंग को दिखाया गया। इसके बाद मंगल के जन्म का वर्णन किया गया। इसके बाद महिषासुर मर्दिनी का प्रसंग दिखाया गया। इस दौरान आर्टिस्टों ने शानदार प्रस्तुति दी और सभी का दिल जीत लिया। इसके बाद ट्रेडिशनल डांस फार्म भामा कल्पम को प्रस्तुत किया गया। इसमें सत्यभामा के बारे में जानकारी दी गई। यह तेलगू में लिखा है, लेकिन इसका नार्थ में प्रचार-प्रसार करने के लिए नार्थ इंडिया के अनुसार ढाला गया है। इस दौरान कलाकारों की मटकी के ऊपर नृत्य प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

प्रचार-प्रसार हो तो बात अलग
24 वर्ष से कुचिपुड़ी के लिए काम कर रहीं मीनू ठाकुर ने कहा कि कुचिपुड़ी नृत्य बचपन से ही कर रही हैं। यह एक खास शास्त्रीय नृत्य है। इसे बच्चे काफी पसंद करते हैं। इसकी वजह है कि इसमें नृत्य के माध्यम से प्रसंग बताए जाते हैं। हां, यह जरूर है कि यदि इसका प्रचार-प्रसार किया जाए तो यह काफी लोकप्रिय हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed