{"_id":"582872684f1c1ba16fb3b925","slug":"kabaddi-world-cup-us-and-iranian-teams-reached-semifainl","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व कबड्डी कप : सेमीफाईनल में पहुंची अमरीका व ईरान की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व कबड्डी कप : सेमीफाईनल में पहुंची अमरीका व ईरान की टीमें
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Sun, 13 Nov 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी विश्वकप
- फोटो : अमर उजाला
डा. बी आर अंबेडकर छठे विश्व कप कबड्डी 2016 के दसवें दिन के मैच चोहला साहिब के श्री गुरू अर्जुन देव खेल स्टेडियम में सम्पन्न हुए। स्टेडियम में पुरूष व महिला वर्ग के पूल बी के 2-2 मैच खेले गए।
आज के मैचों में पुरूष व महिला वर्ग के पूल-बी के लीग मुकाबले खत्म हो गए। पुरूषों के पूल बी के अंतिम दौर के मैचों में गत वर्ष तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली ईरान की टीम ने अमरीका को 45-34 से हराते हुए लीग के सभी के सभी 5 मैच जीत कर प्रथम स्थान हासिल किया।
अमरीका की टीम इस पूल में दूसरे स्थान पर रही। दोनों टीमें इस पूल में सैमीफाईनल में पहुंची। इसी तरह महिला वर्ग के पूल बी में अमरीका की टीम ने न्यूजीलैंड की टीम को 27-28 से हराया।
विज्ञापन
स्टेडियम में खेले गए अन्य मैचों में पुरूष वर्ग में कीनीया ने अर्जनटीना को 60-34 से हरा कर लीग में दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि महिला वर्ग के एक अन्य मैच में सीयारा लोन की टीम ने तनजानियां को 50-25 से हराकर विश्व कप में अपनी प्रथम जीत प्राप्त की।
इस मौके लोक सभा सदस्य रणजीत सिंह ब्रहम्पुरा, विधायक हरमीत सिंह संधू, मनजीत सिंह मन्ना, बलजीत सिंह , हरी सिंह जीरा, इकबाल सिंह संधू आदि मौजद थे।