{"_id":"5dea77d88ebc3e1c181dd265","slug":"kabaddi-player-died-in-punjab-s-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैच खेलने गए अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की मौत, नशे की ओवरडोज बताई जा रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैच खेलने गए अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की मौत, नशे की ओवरडोज बताई जा रही वजह
Fri, 06 Dec 2019 09:48 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हलवारा/लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हलवारा/लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 06 Dec 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
मृतक खिलाड़ी की फाइल फोटो।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी खेल चुके दाखा के खिलाड़ी की नशे की ओवर डोज से मौत हो गई। दाखा के गांव भनौड़ में रहने वाला प्रीतपाल सिंह उर्फ प्रीता (33) अमलोह में खेलने गया था। वहां उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे लुधियाना के ग्लोबल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल की रिपोर्ट के मुताबिक प्रीता की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। पुलिस ने प्रीता के भाई धर्मेंद्र सिंह के बयान पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार प्रीतपाल सिंह के पिता भूपिंदर सिंह कनाडा में रहते हैं, जबकि बाकी सारा परिवार गांव भनौड़ में ही रहता है। प्रीता का एक बेटा भी है। वह अपने गांव की टीम के साथ अमलोह में मैच खेलने गया था। जहां गुरुवार को मैच खेलने के बाद सभी होटल में सो गए। सुबह करीब पांच बजे परिजनों को फोन गया कि प्रीता की तबीयत खराब हो गई है। सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंचे और उसे ग्लोबल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले आए। वहां इलाज के दौरान प्रीता की मौत हो गई।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई लखवीर सिंह ने बताया कि अस्पताल की तरफ से प्रीता की मौत का कारण नशे की ओवरडोज बताया गया है। थाना दाखा के एसएचओ इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव के सरपंच सुखपाल सिंह सैंपी ने बताया कि प्रीता काफी अच्छा प्लेयर था। यह परिवार अच्छी ब्रीड के कुत्ते पालने का भी शौकीन है और कुत्ते भी बेचते हैं। इस कारण भी यह परिवार काफी मशहूर था।
विज्ञापन